ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनप्रदेश अध्यक्ष भट्ट, विधायक जोशी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया,पैर फिसलने से जोशी हुए घायल-VIDEO

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, विधायक जोशी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया,पैर फिसलने से जोशी हुए घायल-VIDEO

जिले में पिछले कई दिनो से लगातार हो रही बारिश के कारण बिंदाल नदी के किनारे आर्यनगर में राजीव नगर पुल के पास अत्यधिक नुक़सान हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मसूरी विधायक गणेश जोशी और प्रशासनिक...

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट, विधायक जोशी ने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया,पैर फिसलने से जोशी हुए घायल-VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम,देहरादून Mon, 06 Aug 2018 02:20 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में पिछले कई दिनो से लगातार हो रही बारिश के कारण बिंदाल नदी के किनारे आर्यनगर में राजीव नगर पुल के पास अत्यधिक नुक़सान हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, मसूरी विधायक गणेश जोशी और प्रशासनिक अधिकारियों ने दैवीय आपदा ग्रस्त क्षेत्र का सोमवार को दौरा किया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी। दौरे के दौरान, विधायक जोशी का पैर फिसलने के कारण वह चोटिल हो गए।  कमर में दर्द की शिकायत के कारण उन्होंने एक प्राइवेट अस्पताल में जाकर अपनी जांच कराई। डाक्टरों ने उन्हें एमआरआई करने की सलाह दी।   आपदा पीड़ित लोगों ने भट्ट और जोशी को अपनी परेशानियां बताते हुए कहा कि भारी बारिश की जह से उनका घर बर्बाद हो गया है और घरों व दुकानों में  भी पानी घुस गया है।  यही नहीं, भारी बारिश की वजह से पुश्ते ढह गए हैं। उन्होंने पीड़ितों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से मिलकर उनकी समस्या के निदान करने को कहेंगे। 

 

  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें