ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनBJP विधायक हरभजन सिंह चीमा की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से PGI चंडीगढ़ भेजा 

BJP विधायक हरभजन सिंह चीमा की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से PGI चंडीगढ़ भेजा 

उत्तराखंड के काशीपुर से भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें एयर एंबुलेंस से पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।  70 वर्षीय विधायक चीमा लंबे समय से कमर दर्द से परेशान चल रहे हैं।...

BJP विधायक हरभजन सिंह चीमा की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से PGI चंडीगढ़ भेजा 
देहरादून, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 01 May 2018 07:17 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के काशीपुर से भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें एयर एंबुलेंस से पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। 

70 वर्षीय विधायक चीमा लंबे समय से कमर दर्द से परेशान चल रहे हैं। उनका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। पिछले महीने ही विधायक ऑपरेशन कराकर लौटे थे। मंगलवार को उन्हें फिर दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय को इसकी जानकारी दी। सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत की पहल पर दोपहर में देहरादून से एयर एंबुलेंस काशीपुर के पॉलीटेक्निक परिसर पहुंची। यहां से चीमा पत्नी के साथ पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह चंडोक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें