ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनबल्लीवाला फ्लाई ओवर पर माफी मांगे कांग्रेस : हरबंस कपूर

बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर माफी मांगे कांग्रेस : हरबंस कपूर

भाजपा विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि बल्लीवाला फ्लाईओवर में लगातार हो रही मौत पर कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।  उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार ने फ़ॉर लेन फ्लाईओवर को किया था टू लेन में...

बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर माफी मांगे कांग्रेस : हरबंस कपूर
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनThu, 02 May 2019 06:34 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा विधायक हरबंस कपूर ने कहा कि बल्लीवाला फ्लाईओवर में लगातार हो रही मौत पर कांग्रेस पार्टी को माफी मांगनी चाहिए।  उन्होंने कहा की कांग्रेस सरकार ने फ़ॉर लेन फ्लाईओवर को किया था टू लेन में परिवर्तित। गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कपूर ने कहा कि फ्लाईओवर पर हो रही दुर्घटनाओं पर कांग्रेस खुद ही सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उस समय भी फ्लाईओवर पर सवाल उठाए थे जब फोर लेन से टू लेन किया गया था और विगत सरकार ने हमारे सवालो को नजर अंदाज किया था। कपूर ने आरोप लगाया है कि लागत से अधिक धनराशि खर्च करने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार फ्लाईओवर सही रूप नहीं दे पाई। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें