प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जरूर सुनें

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

-भाजपा शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्षों की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जरूर सुनें

भारतीय जनता पार्टी, मसूरी मंडल ने शक्ति केंद्रों के संयोजकों और प्रभारियों के साथ कार्यकर्ताओं की बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जरूर सुनने और कार्यक्रम हर बूथ पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बूथों पर बैठकों को निरंतर करने पर जोर दिया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को जरूर सुनें व यहं कार्यक्रम हर बूथ पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड आगमन पर बैठक में स्वागत प्रस्ताव पास किया गया। 30 मई को मसूरी मंडल विशेष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का देहरादून में स्वागत करेगा।

स्वागत कार्यक्रम की तैयारी पर बैठक में चर्चा व विचार विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी को मजबूत करते हुए आगे बढ़ने की बात कही। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान, मंडल महामन्त्री किरन, प्रदेश महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष वंदना ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष विजय विंदवाल, किसान मोर्चा अध्यक्ष अमरदेव भट्ट, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पँवार, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अरुण कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।