हर बूथ पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनना जरूरी
टिहरी में भाजपा चंबा की बैठक में हर बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' सुनने पर जोर दिया गया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कार्यक्रमों की समीक्षा की और पदाधिकारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की। आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन के कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक करने की आवश्यकता बताई गई।
टिहरी। भाजपा चंबा ग्रामीणों की बैठक में पार्टी नेतृत्व की ओर से हर बूथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनना जरूरी बताया गया। चंबा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष विनोद सुयाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने मंडल के कार्यक्रमों की समीक्षा की। कहा कि पार्टी संगठन के द्वारा दिए जाने वाले कार्यक्रमों में सफलतापूर्वक करने के लिए हर पदाधिकारी का दायित्व है। इन कार्यक्रमों की प्रदेश नेतृत्व से भी निरंतर निगरानी होती है। कहा कि दीन दयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण कार्यशालाएं सफलतापूर्वक हो चुकी है। अब जल्द ही जिला पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
उन्होंने मन की बात कार्यक्रम पर जोर दिया। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को मन की बात करते हैं। ऐसे में मन की बात को हर बूथ पर सुना जाना जरूरी है। कहा कि हर पदाधिकारी अनिवार्य रूप से आधा घंटे का समय निकाल कर मन की बात जरूर सुने। अब विधानसभा चुनाव भी नजदीक आने वाले हैं। ऐसे में संगठन स्तर से कई कार्यक्रम मिलने वाले हैं। हर कार्यक्रम को कराने में सभी कार्यकर्ता भागीदारी निभाएं। जिससे प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बन सके।इस मौके पर चंबा की ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, मंडल प्रभारी जयेंद्र पंवार, महामंत्री राखी राणा, मकान सिंह, खुशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


