ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनसरकार की योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाए भाजपाई

सरकार की योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाए भाजपाई

भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्रोजेक्टर के माध्यम से भी सदस्य...

सरकार की योजनाओं को भी जनता तक पहुंचाए भाजपाई
लाइव हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनFri, 19 Jul 2019 07:06 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्रोजेक्टर के माध्यम से भी सदस्य जोड़ने के बारे में बताया गया।  शुक्रवार को भाजपा महानगर कार्यालय में हुई बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की है। सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाए। विधायक मसूरी गणेश जोशी ने कहा कि लोग भाजपा से जुड़ने के लिए उत्साहित हैं। आज देश सुरक्षित है तो सिर्फ भाजपा के हाथों में। लोग जानते हैं कि देश भाजपा के हाथों में ही सुरक्षित हैं। यही कारण है कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव भी हासिल है।

जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि छह अगस्त से चल सदस्यता अभियान के तहत जिले भर में एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। इसमें अभी तक 20 हजार से अधिक सदस्य बनाए जा चुके हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम त्रिवेंद्र रावत ने कई ऐतिहासिक काम किए हैं। उनके बारे में जनता को अवगत कराएं। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने में मददगार बने। इस मौके पर विधायक सहसपुर शमशेर सिंह पुंडीर, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाईं, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, कृष्ण कुमार सिंघल, प्रेमचंद जैन, शांति जुवांठा, मधु चौहान, दिनेश सजवाण, संपूर्ण सिंह रावत, विजय भट्ट, विपुल मैंदोली, शरद रावत, पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें