जन्मदिन पर सुबह से आपदा प्रभावितों के बीच ग्राउंड जीरो में रहे सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य नेताओं ने बधाई दी। धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने उनके विकास कार्यों...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के दिग्गजों ने बधाई दी। जिस वक्त सोशल मीडिया पर जन्म दिन की बधाई संदेशों का तांता लगा हुआ था, उस वक्त धामी मालदेवता, केसरवाला आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पसीना बहा रहे थे। प्रधानमंत्री ने बधाई संदेश में लिखा कि धामी उत्तराखंड के सर्वागींण विकास के और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना। गृह मंत्री ने बधाई देते हुए लिखा कि धामी गरीब कल्याण के साथ देवभूमि की प्रगति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
बाबा केदारनाथ से स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु की कामना। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) समेत देश और प्रदेश की तमाम हस्तियों ने धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मालूम हो कि बीते रोज मुख्यमंत्री ने कहा था कि वो अपना जन्म दिन सादगीपूर्ण तरीके से मनाएंगे। प्रदेश के आम जन और प्रभावितों की सहायता के लिए काम करेंगे। सुबह से ही वो मोर्चें पर डट गए थे। दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर 'युवा संकल्प दिवस' भी सोशल मीडिया पर काफी समय तक नंबर वन पर ट्रेंड करता रहा। धामी ने प्रधानमंत्री का आभार जताया मुख्यमंत्री ने शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया। कहा कि उनके मार्गनिर्देशन ने उत्तराखंड को सर्वांगीण अज्ञैर सर्वस्पर्शी विकास की नई राह दिखाई है। प्रदेश सरकार पूरी ऊर्जा व प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रही है। वर्तमान दशक को उत्तराखंड का स्वर्णिम दशक बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




