Dehradun News: विकासनगर पुलिस ने 24 घंटे में वाहन चोरी का किया खुलासा, चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार
Dehradun News: विकासनगर की पुलिस ने 24 घंटे में बाइक चोरी की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने निखिल राघव की चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी इसरान ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे के लिए मोटरसाइकिलें चुराता है।
Dehradun News: विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी की बाइक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, हरबर्टपुर के आसनबाग वार्ड नंबर-5 निवासी निखिल राघव ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूके16डी-7288 चोरी होने के संबंध में ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, 16 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे सरस्वती डिजिटल सर्विसेज, हरबर्टपुर से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। मामले में पुलिस ने 1 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया था。
पुलिस की जांच प्रक्रिया
घटना के खुलासे के लिए प्रभारी निरीक्षक विकासनगर ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों का भी सत्यापन किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस के मुताबिक, 2 सितंबर को करीब 1:45 बजे रामपुर मंडी छतरी से ढालीपुर कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने इसरान पुत्र ताहिर (30 वर्ष), निवासी ग्राम दबेड़ा कलां, थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए दुपहिया वाहन चोरी करता है। चोरी किए गए वाहनों के अलग-अलग पार्ट निकालकर बेचने और उससे मिले पैसों से नशे की पूर्ति करने की बात आरोपी ने पुलिस को बताई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से यूके16डी-7288 नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हरियाणा के यमुनानगर सदर थाने में भी मुकदमा दर्ज है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

