सतपुली में भीम आर्मी ने पुलिस से की निष्पक्ष जांच की मांग
सतपुली में 19 वर्षीय पंकज कुमार ने आत्महत्या की, जिसके पीछे पुलिस प्रताड़ना के आरोप हैं। भीम आर्मी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की। पंकज ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो जारी किया था जिसमें पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया।
सतपुली। सतपुली में 19 वर्षीय युवक पंकज कुमार की आत्महत्या और पुलिस प्रताड़ना के आरोपों के बाद भीम आर्मी ने भी कड़ा आक्रोश जताया है। शुक्रवार को थाना सतपुली में पहुंचे भीम आर्मी भारत एकता मिशन कार्यकर्ताओं ने सतपुली थाने में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस एसएसपी से मृतक युवक के मोबाइल की जांच करने की अपील की। ताकि पता चल सके कि वारदात से पहले किसी अन्य द्वारा उसे आत्महत्या के लिए प्रेरित तो नही किया गया। गौरतलब है कि सतपुली के निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र रैतपुर निवासी पंकज कुमार का शव 2 मई 2026 की सुबह दंगलेश्वर- भिताड़ा पुल पर लटका मिला।
मृतक ने अपनी जान देने से पहले एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने सतपुली थाना प्रभारी पर अपनी बाइक सीज करने के बाद मारपीट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। भीम आर्मी ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, और निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही युवक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की बात रखी। इस दौरान भीम आर्मी पौड़ी जिलाध्यक्ष सुरेश मुयाल, संरक्षक डीएल शाह, जिला महासचिव गिरीश चंद्र, गढ़वाल प्रभारी दिलशाद हुसैन बादल, रमेश भदौरिया, जयप्रकाश मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


