ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादून झारखंड मांब लिंचिंग के आरोपियों को सजा मिले

झारखंड मांब लिंचिंग के आरोपियों को सजा मिले

तहसील कूच कर रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रामपुर चुंगी पर रोक दिया। इसके बाद जेएम नितिका खंडेलवाल और सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने रामपुर चुंगी पर जाकर उनसे वार्ता की। भीम आर्मी ने झारखंड...

 झारखंड मांब लिंचिंग के आरोपियों को सजा मिले
लाइव हिन्दुस्तान टीम, रुड़की Thu, 04 Jul 2019 09:36 PM
ऐप पर पढ़ें

तहसील कूच कर रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने रामपुर चुंगी पर रोक दिया। इसके बाद जेएम नितिका खंडेलवाल और सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने रामपुर चुंगी पर जाकर उनसे वार्ता की। भीम आर्मी ने झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना के आरोपियों को सजा दिलाने और छात्र-छात्राओं का वजीफा देने की मांग की है।  रामपुर चुंगी पर भीम आर्मी भारत एकता मिशन के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह के नेतृत्व में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। भीम आर्मी कार्यकर्ता जुलूस लेकर तहसील जाना चाहते थे। भीम आर्मी के जुलूस को लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया। पुलिस प्रशासन ने रामपुर चुंगी पर जुलूस को रोक दिया। 


इस दौरान जेएम नितिका खंडेलवाल और सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने प्रदर्शन कर रहे लोगों से वार्ता की। आर्मी के नेताओं ने उन्हें राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि  झारखंड में तबरेज अंसारी की कुछ जातिवादी मानसिकता के लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। देश में मॉब लिंचिंग का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी देश में 22 मामले इस तरह के हो चुके हैं। सरकार दोषियों के खिलाफ अब तो कोई सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं कर पाई। 
कहा गया कि यदि समय रहते शासन-प्रशासन दोषियों पर कार्रवाई करता तो झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटना घटित नहीं होती। घटना में शामिल दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने बताया कि 1.46 लाख छात्र-छात्राओं का वजीफा तीन माह से रुका हुआ है। इसलिए उनकी शिक्षा में बाधा पैदा हो रही है। इस अवसर पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, जिलाध्यक्ष प्रमोद महाजन, परवेज सुल्तान, दीपक, रविकांत, विकास, सोनू, सावेज, अनुराग, भूरा, आदेश, अनिल, मोनी, ख़ुर्शीद, परवेज, सलमान, सना खान, फरमान आदि मौजूद रहे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें