ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनमंदिर मूर्ति स्थापना दिवस पर शुरु हुई भागवत कथा

मंदिर मूर्ति स्थापना दिवस पर शुरु हुई भागवत कथा

सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर के 28 वें वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भागवत कथा शुरू हो गई है। कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास पंडित सुभाष जोशी ने भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि...

मंदिर मूर्ति स्थापना दिवस पर शुरु हुई भागवत कथा
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनThu, 09 Jan 2020 06:21 PM
ऐप पर पढ़ें

सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर के 28 वें वार्षिक मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भागवत कथा शुरू हो गई है। कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास पंडित सुभाष जोशी ने भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य का कल्याण हो जाता है।

गुरुवार को मंदिर परिसर में पंडित कृष्ण प्रसाद ने स्थापित देव विग्रहों का पूजन कर विशेष पूजा अर्चना की। इस दौरान विश्व शांति और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना के लिए सामूहिक रूप से प्रार्थना की गई। कथा वक्ता पंडित सुभाष जोशी ने कथा में प्रवचन करते हुए कहा कि पृथ्वी पर पाप कम करने के लिए ब्रह्मा, विष्णु, महेश भगवान विष्णु के अंश में भगवान कृष्ण पृथ्वी पर अवतरित होते है। कहा कि जब भी पृथ्वी पर पाप बढ़ते है भगवान किसी न किसी रूप में अवतरित होकर अधर्मी का नाश कर पृथ्वी का संतुलन बनाते है। मंदिर समिति प्रधान सुभाष माकिन ने बताया कि मंदिर परिसर में 28 वें वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव के उपलक्ष्य में 15 जनवरी तक दोपहर ढ़ाई बजे से शाम छह बजे तक भागवत कथा की अमृतवर्षा होगी। कथा का समापन शोभायात्रा के साथ होगा। इस मौके पर अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, गुलशन माकिन, कांता चावला, अनीता मल्होत्रा, संगीता भाटिया, मनोज बहल, जगन्नाथ दुआ, हेमेंद्र भाटिया, सुभाष चावला, मोंटू भाटिया आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें