ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनस्वाध्याय केंद्र में प्रत्येक रविवार को होगी गीता पाठ

स्वाध्याय केंद्र में प्रत्येक रविवार को होगी गीता पाठ

नेहरू कॉलोनी के मानव भारती स्कूल में गीता स्वाध्याय केंद्र का रविवार का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में प्रत्येक रविवार को 10 से 11 बजे गीता पाठ करने के साथ ही गीता अध्यायों पर चर्चा की जाएगी। गीता...

स्वाध्याय केंद्र में प्रत्येक रविवार को होगी गीता पाठ
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 09 Jul 2017 04:26 PM
ऐप पर पढ़ें

नेहरू कॉलोनी के मानव भारती स्कूल में गीता स्वाध्याय केंद्र का रविवार का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र में प्रत्येक रविवार को 10 से 11 बजे गीता पाठ करने के साथ ही गीता अध्यायों पर चर्चा की जाएगी। गीता स्वाध्याय केंद्र का शुभारंभ डीएवी पीजी कॉलेज के संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो. रामविनय सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि गीता जीना सिखाती है और वर्तमान में गीता के ज्ञान की अत्यंत आवश्यकता है। श्रीमदभगवद् गीता का ज्ञान हर वर्ग और आयु के लोगों के लिए अलग-अलग है। बच्चों के लिए गीता के प्रत्येक श्लोक अर्थ अलग है तो जीवन के दूसरे पड़ाव में इसके मायने बदल जाते हैं। यूं समझ लीजिए की जिस तरह से जीवन चलता है, गीता भी जीवन के उस पड़ाव में जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि स्वाध्याय केंद्र में छात्रों, शिक्षकों और अन्य व्यक्तियों को सरल संवाद में गीता के गूढ़ और जीवन में सहयोग करने रहस्यों की जानकारी मिल पाएगी। अतिथि शिक्षक सुनील कुमार शर्मा ने गीता के ज्ञान और योग की महत्ता पर विचार रखे। कार्यक्रम में मानव भारती स्कूल के निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर ने कहा कि गीता स्वाध्याय केंद्र की स्थापना का उद्देश्य छात्रों को जीवन मूल्यों पर आधारित नैतिक शिक्षा का ज्ञान कराना है।समारोह की अध्यक्षता शिक्षाविद् सुशील कुमार सिंह ने की। इस मौके पर गीता स्वाध्याय केंद्र के संयोजक डॉ. अनंतमणि त्रिवेदी, अंजलि पंवार, श्रेया मधवाल अन्य ने भी विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें