पंचगव्य आचमन को लेकर भैरव सेना की चेतावनी
Feb 17, 2026 01:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून में भैरव सेना संगठन ने चारधाम यात्रा से पहले तीर्थ क्षेत्रों में 'पंचगव्य आचमन' अनिवार्य करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि शासनादेश जारी नहीं होने पर प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। संगठन ने प्रशासन पर तीर्थों की शुचिता बनाए रखने में लापरवाही का आरोप लगाया है।
देहरादून। भैरव सेना संगठन ने चारधाम यात्रा से पहले तीर्थ क्षेत्रों में ‘पंचगव्य आचमन’ अनिवार्य करने और ‘तीर्थ सुधार नियमावली-1924’ लागू करने की मांग उठाई है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष संदीप खत्री के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शासनादेश जारी नहीं हुआ तो प्रदेशभर में आंदोलन चलाया जाएगा और स्वयंसेवक तीर्थ प्रवेश द्वारों पर शुद्धिकरण अभियान शुरू करेंगे। संगठन ने प्रशासन पर तीर्थों की शुचिता बनाए रखने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



