ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनगैरसैंण पर सरकार पस्त, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू

गैरसैंण पर सरकार पस्त, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने कहा है कि गैरसैंण को राजधानी बनाने को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से पस्त हो गई है। जबकि विपक्ष भी इस मु्द्दे पर मात्र घड़ियाली आंसू बहा रहा...

गैरसैंण पर सरकार पस्त, विपक्ष बहा रहा घड़ियाली आंसू
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSat, 08 Dec 2018 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

गैरसैंण राजधानी निर्माण अभियान ने कहा है कि गैरसैंण को राजधानी बनाने को लेकर प्रदेश सरकार पूरी तरह से पस्त हो गई है। जबकि विपक्ष भी इस मु्द्दे पर मात्र घड़ियाली आंसू बहा रहा है।

अभियान के संयोजक लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल और वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी ने संयुक्त रूप से विधानसभा सत्र में गैरसैंण के मुद्दे पर सरकार के जवाब और विपक्ष के व्यवहार पर तंज कसा। सरकार के जवाब और विपक्ष की रणनीति दोनों पर नाराजगी जाहिर की। थपलियाल ने कहा कि सरकार गैरसैंण पर स्पष्ट सोच प्रदर्शित करने में नाकाम रही है। सदन में विपक्ष के कदम को मनोज ध्यानी ने कहा कि मात्र घड़ियाली आंसू बहाए गए हैं। अभियान ने कहा कि गैरसैंण को स्थाई और पूर्णकालिक राजधानी बनाए जाने तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। इस अवसर पर प्रकाश चंद्र मिश्रा, रविंद्र प्रधान, कृष्ण कांत कुनियाल, राकेश चंद्र सती, संजय किमोठी, भुवन चंद्र जोशी, सुभाष रतूड़ी, कमल सिंह परिहार, सुमन डोभाल काला, पूनम पुंडीर आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें