महिला को प्रताड़ित करने वाले बैंक के खिलाफ डीएम ने लिया एक्शन

Feb 17, 2026 07:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून। जिला प्रशासन महिला, बुजुर्ग, बच्चों व असहायों के शोषण करने वालो के विरुध मुख्यमंत्री

महिला को प्रताड़ित करने वाले बैंक के खिलाफ डीएम ने लिया एक्शन

प्रशासन ने ऋण की राशि का भुगतान करने के बाद भी मूल अभिलेख वापस नहीं करने पर बैंक प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। डीएम सविल बंसल ने बैंक को तत्काल नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने व भूमि के मूल अभिलेख ज्योति को सुपुर्द करने के निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी सविन बसंल को नवाबगढ़ निवासी ज्योति ने शिकायती पत्र दिया था। महिला ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद उसे बैंक वसूली के लिए प्रताड़ित कर रहा है। उनके पति ने साल 2021 में आईआईएफएल बैंक से होम लोन लिया था, जिसका बीमा भी कराया था। अगस्त 2023 में पति की मृत्यु हो गई।

पति ने ऋण की 2,71,278 किस्तों के रूप में धनराशि रूमा करवाई। मृत्यु के बाद ज्योति ने 39,470 किस्त भी जमा की। पति की मृत्यु के बाद बीमा कंपनी बजाज फाइनेंस ने बैंक को बीमित ऋण की 14,61,375 धनराशि का भुगतान किए जाने के बावजूद बैंक ने भूमि के मूल अभिलेख वापस नहीं किए। ज्योति व उसकी दो बेटियों को परेशान किया गया। डीएम ने मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी को जांच करने के निर्देश दिए। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बैंक से वसूली कर शेष ऋण धनराशि का भुगतान कर पीड़िता को न्याय दिलाया। डीएम के निर्देश पर शेष धनराशि दो लाख की वसूली के आदेश जारी किए। साथ ही बैंक को तत्काल नो ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने व भूमि के मूल अभिलेख ज्योति को सुपुर्द करने के निर्देश दिए। निर्देशों का अनुपालन न करने पर संबंधित शाखा पर तालाबंदी, संपत्ति कुर्की एवं अन्य कठोर विधिक कार्यवाही की चेतावनी दी गई। --

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।