महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था बने मजबूत: बजरंग दल
विकासनगर में बजरंग दल ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर महिला सुरक्षा, अवैध कब्जों और जबरन धर्मांतरण पर कठोर कार्रवाई की मांग की। संगठन ने कहा कि देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। इसके अलावा, महिलाओं के शोषण और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ विशेष तंत्र विकसित करने की भी आवश्यकता जताई गई।
विकासनगर। विकासनगर में बजरंग दल ने तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपकर महिला सुरक्षा, अवैध कब्जों, जबरन धर्मांतरण, सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि देश में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने व समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को तत्काल हटाया जाए, महिलाओं के शोषण, ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनजातीय क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए विशेष तंत्र विकसित करने और समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग भी उठाई गई।इस
मौके पर जिला सह मंत्री रविंद्र पाल, जिला मंत्री कुलदीप सैनी, जिला अध्यक्ष प्रदीप कश्यप, जिला सुरक्षा प्रमुख बजरंग दल आकाश, सयोंजक बजरंग दल अभय, प्रखंड संयोजक बजरंग दल रजत निषाद, प्रखंड मंत्री कपिल आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


