ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनबजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बचाई घायल गाय की जान

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बचाई घायल गाय की जान

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घायल की जान बचाई है। कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक से गाय का उपचार करवाया। कार्यकर्ताओं ने गाय पर हमला करने वाले अराजक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की...

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बचाई घायल गाय की जान
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSat, 02 Jun 2018 04:44 PM
ऐप पर पढ़ें

बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने घायल गौवंश का इलाज कराया। कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया। साथ ही गौवंश को धारदार हथियार से घायल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शनिवार सुबह बजरंग गौरक्षा प्रमुख संजीव बालियान को सूचना मिली कि सहस्त्रधारा मार्ग आईटी पार्क के पास किसी गौवंश घायल हुआ है। सूचना पर बजरंग दल कार्यकर्ता पशु चिकित्सक के तत्काल मौके पर पहुंचे और गौवंश को बेहोश करवाकर उपचार उसका करवाया। चोट से गाय का काफी खून बह गया था। इस मौके पर विभाग संयोजक विकास वर्मा, विहिप कार्यकर्ता आलोक सिन्हा, विक्की मान, राहुल कुमार, विजय, सचिन आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें