बसपा के प्रदेश प्रभारी ने संगठन को मजबूत करने के दिए निर्देश

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश प्रभारी राजा राम और मुनकाद अली ने जिलाध्यक्षों से कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया। प्रदेश अध्यक्ष मोहित आनंद और अन्य नेता भी बैठक में शामिल हुए।

बसपा के प्रदेश प्रभारी ने संगठन को मजबूत करने के दिए निर्देश

हरिद्वार। बहुजन समाज पार्टी की बैठक प्रदेश कार्यालय में हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी राजा राम और मुनकाद अली ने जिलाध्यक्षों से कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारियों ने कहा कि संगठन को जिले में मजबूत करें। लोगों की समस्याएं सुने और उसका निराकरण करवाएं। उन्होंने कहा कि जब तक बूथ स्तर पर कार्यकर्ता मजबूत नहीं होगा तब तक संगठन में मजबूती नहीं आएगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मोहित आनंद, विधायक मो. शहजाद, जिलाध्यक्ष रामकुमार राणा, कार्यालय प्रभारी सूरजमल आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।