एसजीआरआर विवि में छात्र परिषद के सदस्यों का सम्मान

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

डॉ मालविका कांडपाल ने छात्रों को बेज पहनाकर सेरेमनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने चयनित

एसजीआरआर विवि में छात्र परिषद के सदस्यों का सम्मान

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में बुधवार को नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों के लिए बैज सेरिमनी का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी के पथरीबाग कैंपस में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी, कुलसचिव डॉ लोकेश गंभीर और डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ मालविका कांडपाल ने छात्रों को बेज पहनाकर सेरेमनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी ने कहा कि यह छात्रों के सम्मान का दिवस है,उन्होंने खुशी व्यक्त की कि छात्रों में नेतृत्व के गुण पनप रहे हैं। इस अवसर पर विवि अध्यक्ष के सलाहकार प्रो जेपी पचैरी ने भी विचार व्यक्त किए।

विश्वविद्यालय छात्र परिषद के अध्यक्ष विनीत थापा के साथ कुल 8 विभाग प्रतिनिधियों और 22 विश्वविद्यालय प्रतिनिधि छात्रों को बैज प्रदान किए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।