रुड़की में चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक को रंगे हाथ दबोचा
रुड़की के ढंडेरा गांव में एक युवक ने बंद मकान का ताला तोड़कर स्कूटी चुराने का प्रयास किया। मकान के मालिक ने देखा कि युवक मास्टर चाबी से स्कूटी चोरी करने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रुड़की। कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा स्थित गोल भट्टा में बंद मकान का ताला तोड़कर स्कूटी चोरी करने का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। मकान स्वामी राकेश ने रविवार देर शाम पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अश्वनी अपनी पत्नी को लेने देहरादून गया हुआ था और मकान बंद था। देर रात उन्होंने मकान का टूटा ताला देखा तो अंदर जाकर जांच की। वहां एक युवक मास्टर चाबी की मदद से स्कूटी चोरी करने का प्रयास कर रहा था। शोर मचाने पर आरोपी भागने लगा, लेकिन गिरकर घायल हो गया। इसके बाद राकेश, उनकी पत्नी सुनीता और आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी तसलीम निवासी मलकपुरा, मंगलौर को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। आरोपी के कब्जे से मास्टर चाबियों का गुच्छा और एक प्लास भी बरामद हुई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


