दून में पत्रकार हमला, न्यूज चलाने को लेकर धमकी का आरोप, केस दर्ज
राजधानी देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के साथ तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट की। पत्रकार ने बताया कि युवकों ने उन्हें धमकाया जब वह ऑफिस से घर लौट रहे थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की है। पत्रकार संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। शुक्रवार शाम एक निजी टीवी चैनल के के वरिष्ठ पत्रकार हेम भट्ट के साथ रेसकोर्स रोड पर तीन अज्ञात युवकों ने मारपीट और गाली-गलौज की। पीड़ित पत्रकार ने बताया कि जब वे ऑफिस से घर लौट रहे थे, तभी एमकेपी चौक से आगे स्कूटी सवार युवकों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और खबर चलाने को लेकर धमकी दी। तहरीर के आधार पर डालनवाला कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के निर्देश दिए हैं। विवेचना आराघर चौकी प्रभारी कर रहे हैं।
उधर, घटना के बाद से पत्रकार संगठनों में आक्रोश बना है। उत्तरांचल प्रेस क्लब और उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने आपात बैठक बुलाकर डीजीपी से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व सीएम ने भी की घटना की निंदा पूर्व सीएम एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने भी पत्रकार हेम भट्ट पर हुए हमले को लेकर फेसबुक पोस्ट कर घटना की निंदा की है। उन्होंने घटना की जांच एवं आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



