एटीएस सोसाइटी विवाद में पुनीत पक्ष से वैज्ञानिक परिवार पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

सहस्रधारा रोड पर एटीएस हेवनली फूटहिल्स कॉलोनी में बिल्डर पुनीत अग्रवाल और कई परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया है। कोर्ट के आदेश पर पुनीत की पत्नी स्तुति अग्रवाल की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पड़ोसियों ने मारपीट का प्रयास किया।

एटीएस सोसाइटी विवाद में पुनीत पक्ष से वैज्ञानिक परिवार पर केस

सहस्रधारा रोड स्थित एटीएस हेवनली फूटहिल्स कॉलोनी में आपसी विवाद गहराता जा रहा है। बिल्डर पुनीत अग्रवाल और सोसाइटी के कई परिवारों के बीच चल रहे इस विवाद में अब क्रॉस केस दर्ज हो गया है। कोर्ट के आदेश पर रायपुर थाना पुलिस ने पुनीत की पत्नी स्तुति अग्रवाल की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी एसीजेएम षष्टम ईशांक राजपूत की अदालत ने स्तुति की अपील पर सुनवाई करते हुए मामले में रायपुर थाना पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बीएनएस की धारा 115(2), 333, 351(2), 352, और 74 के तहत एफआईआर केस दर्ज किया गया है।

कोर्ट में की गई अपील में कहा कि 13 अप्रैल को उनके पड़ोसी ईश्वर प्रसाद शर्मा ने अपने माली को भेजकर उनके फार्म हाउस से पौधे उखड़वाने का प्रयास किया। जब कर्मचारियों ने उन्हें रोका तो गाली-गलौज व दुर्व्यवहार किया गया। आरोप है कि कुछ समय बाद अनिरुद्ध शर्मा, ईश्वर प्रसाद शर्मा, हेमशिखा और सरोज उनके घर में मारपीट की मंशा से घुस आए। इन्होंने स्तुति के पति का गला घोंटने का प्रयास किया। स्तुति अग्रवाल का आरोप है कि जब वह चीखते हुए बीच-बचाव करने आईं तो अनिरुद्ध शर्मा ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया। पीड़िता ने कोर्ट में कहा कि उनका पहले से ही सोसाइटी के साथ विवाद चल रहा है। उन्होंने घटना की शिकायत 15 अप्रैल को रायपुर थाने में और 27 अप्रैल 2026 को एसएसपी देहरादून को डाक के माध्यम से की थी। केस दर्ज होने पर कोर्ट का सहारा लिया। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर वैज्ञानिक अनिरुद्ध शर्मा, उनकी पत्नी हेमशिखा, ईश्वर प्रसाद शर्मा और सरोज को आरोपी बनाया गया है। इससे पहले हेमशिखा की ओर पुनीत अग्रवाल पक्ष पर केस दर्ज कराया जा चुका है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।