खंडूड़ी का निधन अपूरणीय क्षति

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देहरादून में उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने खंडूड़ी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जाना उत्तराखंड और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

खंडूड़ी का निधन अपूरणीय क्षति

देहरादून। उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी जी का जाना पूरे राजनीतिक क्षेत्र, उत्तराखंड और समाज के लिए एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती। अशोक वर्मा ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन के दौरान खंडूड़ी जी ने लोकसभा में उत्तराखंड के लोगों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में और पृथक राज्य के निर्माण के लिए पुरजोर पैरवी की थी। वे एक बेहद ईमानदार, अनुशासनप्रिय और वक्त के पाबंद राजनेता थे, जिन्होंने समाज में शुचिता के उच्च मानक स्थापित किए।

उन्होंने संस्मरण साझा करते हुए कहा कि नगर निगम में उनके नेता प्रतिपक्ष रहने के दौरान, तत्कालीन मुख्यमंत्री खंडूड़ी जी का उन्हें हमेशा असीम स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।