अराईयांवाला श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों से संगते हुई निहाल
दरबार साहिब परिसर में ऐतिहासिक झंडा जी मेले की तैयारियां शुरु हो चुकी है। शुक्रवार को दरबार साहिब के सज्जादनशीन श्री महंत देवेंद्रदास महाराज के नेतृत्व में दरबार साहिब का एक दल ने हरियाणा,...

दरबार साहिब परिसर में ऐतिहासिक झंडा जी मेले की तैयारियां शुरु हो चुकी है। शुक्रवार को दरबार साहिब के सज्जादनशीन श्री महंत देवेंद्रदास महाराज के नेतृत्व में दरबार साहिब का एक दल ने हरियाणा, अराईयांवाला के लिए प्रस्थान किया। यहां पर विधिवत पूजा अर्चना के बाद झंडा जी का आरोहण किया गया। इस दौरान श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों से संगते निहाल हुई।
शुक्रवार को दरबार साहिब में विशेष पूजा और अरदास के बाद सौ सदस्यों का जत्था अराईंयावाला के लिए रवाना हुआ। दरबार साहिब के सज्जादनशील श्री महंत देवेंद्र दास महाराज के सानिध्य में दोपहर साढ़े बारह बजे श्रद्धाभाव से पुराने झंडा जी को उतारा गया। दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल से झंडे जी को स्नान कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 60 फीट ऊंचे ध्वजदंड पर झंडा जी का आरोहण किया गया। इसके बाद दून के ऐतिहासिक झंडे जी मेले में शामिल होने वाली पैदल संगत का स्वागत कर श्रीमहंत देवेंद्रदास महाराज शाम को वापिस दरबार साहिब पहुंचें।
आज होगा पैदल संगत का स्वागत
दरबार साहिब के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि 13 मार्च से शुरू हो रहे झंडा जी मेले में शामिल होने वाली पैदल संगत का स्वागत एसजीआरआर सहसपुर में किया जाएगा। इसके बाद आठ मार्च को पैदल संगत दरबार साहिब में प्रवेश करेगी। यंहा पर दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से संगत भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दरबार साहिब में मत्था टेकने के बाद पैदल संगत श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज से आशीर्वाद लेगी। वहीं दस मार्च से देश विदेश से संगत का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
गिलाफ सिलाई 10 मार्च से
दरबार साहिब प्रबंध समिति के मेला अधिकारी केसी जुयाल ने बताया कि झंडा जी मेले के लिए गिलाफ सिलाई का काम 10 मार्च से दरबार साहिब परिसर में शुरू होगा। उन्होंने बताया कि झंडा जी पर हर साल एक दर्शनी गिलाफ, 21 सनील के और 41 सादे गिलाफ चढ़ाए जाते है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।