Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsAnti-Corruption Campaign Launched in State Zero Tolerance Policy
बोले सीएम धामी, भ्रष्टाचारी की जगह सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे

बोले सीएम धामी, भ्रष्टाचारी की जगह सिर्फ जेल की सलाखों के पीछे

संक्षेप: राज्य में 'सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी' अभियान की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा कराई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को जेल की सलाखों के पीछे ही...

Mon, 27 Oct 2025 04:15 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाने के लिए राज्य में सोमवार को 'सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी' अभियान का आगाज हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में अधिकारियों को सत्यनिष्ठा की प्रतिज्ञा कराते हुए इस जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि प्रदेश के सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है। भ्रष्टाचारियों की जगह केवल और केवल जेल की सलाखों के पीछे ही है। भ्रष्टाचारी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण भारत की एकता, अखंडता और सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पित किया।

उनके जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ही यह जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का केवल संकल्प ही नहीं लिया, बल्कि उसे धरातल पर उतारने का कार्य भी किया है। राज्य में भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जो भी भ्रष्टाचार करेगा वह सलाखों के पीछे होगा। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि समाज और प्रशासन की मजबूती के लिए सभी कार्मिकों का अपने कार्यों में सत्यनिष्ठ, ईमानदार और अनुशासित होना आवश्यक है। कार्य के प्रति अनुशासन होने से भ्रष्टाचार स्वतः समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में पिछले चार वर्षों में सराहनीय प्रयास किए गए हैं। इस अवसर पर डीजीपी श्री दीपम सेठ, प्रमुख सचिव श्री एल. फैनई, निदेशक सतर्कता वी. मुरूगेशन आदि अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।