श्याम सुंदर मंदिर में हुआ 12 घंट का अखंड कीर्तन
फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। श्री श्याम सुंदर मन्दिर पटेल नगर में बुधवार को 43 वें वार्षिक उत्सव दिवस पर 12 घंटे का अखंड कीर्तन शहर की विभिन्न धार

श्री श्याम सुंदर मन्दिर पटेल नगर में बुधवार को 43 वें वार्षिक उत्सव दिवस पर 12 घंटे का अखंड कीर्तन शहर की विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से किया गया। साथ ही कथा व्यास डॉ. कमल किशोर ने श्री राम कथा के पांचवें दिन श्री राम विवाह के प्रसंग को सुनाते हुए कहा भक्ति रूपी सीता मां के मिलन से ही जीवन का कल्याण है। भगवान श्री राम ने भी सीता मां से विवाह करके ये संदेश दिया कि हमारे जीवन में भक्ति का कितना महत्व है। अखंड कीर्तन में विश्व जागृति मिशन, कालिका भवन, गीता भवन, श्री वैष्णव दुर्गा मन्दिर, आदर्श मन्दिर, नागेश्वर मन्दिर, कान्हा संकीर्तन मंडल, शिव सत्संग भवन आदि ने अखंड कीर्तन करके भक्ति रूपी गंगा में सभी को स्नान कराया।
मीडिया प्रभारी भूपेंद्र चड्ढा ने बताया कि आज के ही दिन 1983 में विशाल मूर्तियों की स्थापना ब्रह्मलीन संत सर्वदास महाराज के कर कमल से हुई थी। इस अवसर पर मन्दिर के प्रधान अवतार मुनियाल, महामंत्री गोविंद मोहन, प्रेम भाटिया, भूपेंद्र चड्ढा, मनोज सूरी, गौरव कोहली, तेजेंद्र हरजाई, एमपी कपूर, यशपाल मागो, राजू गोलानी, ओम प्रकाश सूरी, गोपी गोगिया, संजय मेहता, तुषार खंडूजा, गुलशन नंदा, कपिल गोगिया, पंकज चांदना, दीपक, चांदना पवन मेहंदीरता मौजूद रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता पुनीत मित्तल एवम विवेक सूरी ने भी व्यास पीठ से आशीर्वाद लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


