विकासनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

विकासनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मानदेय वृद्धि की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को पूरा करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें कम वेतन पर काम करना पड़ रहा है और उचित सम्मान नहीं मिल रहा है।

विकासनगर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन

विकासनगर। मानदेय वृद्धि समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को विकासनगर ब्लॉक परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि लंबे समय से उन्हें बेहद कम मानदेय पर काम करना पड़ रहा है, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने मानदेय में बढ़ोतरी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं देने की भी मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसके बावजूद उन्हें उचित सम्मान और पारिश्रमिक नहीं मिल रहा है।उन्होंने

यह भी मांग की कि उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए और सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करने को बाध्य होंगी। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन करने वालों में सैमानी, मथुरा, आशा, सावित्री, रेखा, ऐना, बिरमा, मीनाक्षी, रक्षा, निर्मला, बबली, बबीता,अनू, कला, सीमा आदि मौजूद रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।