विकासनगर में ब्लॉक कार्यालय में धरना जारी
विकासनगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय और अन्य मांगों को लेकर धरना और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष पिंकी सिंह ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में कई कार्यकर्ता शामिल थे, जिन्होंने नारेबाजी की और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।

विकासनगर। मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना व प्रदर्शन विकासनगर के ब्लॉक कार्यालय में जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पिंकी सिंह ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं करती है, धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में अनीता, संतोष, जयेंद्री, प्रर्मिला, रीता, महेश्वरी, रविता, संगीता, बालेश, मधू, पूनम देवी, गीता देवी, गीता देवी, सुमिती, दीपा, सोनू, कविता, रजनी, पूनम, रश्मी, सुलोचना, रक्षा, रोमी, ममता, पूनम शर्मा, पिंकी, मीरा शर्मा, बाला शर्मा, उषा नगी, सोमबाला, रेखा देवी, छबि, सुमित्रा, अनीता आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


