ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनदेहरादून : अमित शाह 23 घंटे में 22 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

देहरादून : अमित शाह 23 घंटे में 22 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, यहां देखिए पूरा शेड्यूल

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 19 सितंबर से दो दिवसीय दौरे के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। 23 घंटे तक कार्यकर्ताओं के बीच रह कर 22 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को पार्टी...

देहरादून : अमित शाह 23 घंटे में 22 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, यहां देखिए पूरा शेड्यूल
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनFri, 15 Sep 2017 06:48 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के 19 सितंबर से दो दिवसीय दौरे के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। 23 घंटे तक कार्यकर्ताओं के बीच रह कर 22 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में प्रांतीय अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि शाह 19 सितंबर की सुबह साढ़े नौ बजे एअर पोर्ट पहुंचेंगे।

उनके दौरे के दोनों दिन के कार्यक्रमों के लिए डे अफसर बनाए गए हैं। पहले दिन प्रांतीय महामंत्री नरेश बंसल व दूसरे दिन के गजराज सिंह बिष्ट डे अफसर होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनने के बाद शाह का यह पहला दौरा होगा। दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं व जनता में उत्साह है। शाह का एअर पोर्ट, डोईवाला, रिस्पना पुल, आराघर, सर्वे चौक और दिलाराम बाजार में जोरदार स्वागत किया जाएगा। भट्ट ने बताया कि दोनों दिनों के प्रत्येक कार्यक्रम के लिए पार्टी ने अलग से प्रभारी बनाएं हैं। शाह 20 सितंबर की रात नंदादेवी एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पत्रकार वार्ता में महामंत्री नरेश बंसल, गजराज बिष्ट के साथ ही विनय गोयल, सुनील उनियाल गामा, डा. देवेंद्र भसीन, बलजीत सोनी व संजीव वर्मा भी मौजूद रहे।

ये रहा पूरा कार्यक्रम

19 सितंबर -9.30 बजे सुबह शाह जौलीग्रांट एअर पोर्ट पहुंचेंगे 

11 बजे से होटल मधुबन में प्रदेश पदाधिकारियों, कोर ग्रुप, सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, निकाय अध्यक्ष व सहकारी बैंक अध्यक्ष के साथ बैठक

1.00 बजे दोपहर प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ भोजन

2.30 बजे से विस्तारक, पालकों के साथ बैठक

4.00 बजे प्रांतीय, जिला प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, कोर ग्रुप, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों व राष्ट्रीय राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ

5.00 बजे शाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों, प्रकोष्ठ संयोजकों, सह संयोजकों की बैठक

6.00 बजे एएमएन घोष ऑडिटोरियम प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का सम्मेलन

9.00 बजे रात सांसदों व विधयको के साथ बैठक 20 सितंबर

10.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में ई पुस्तकालय का उदघाटन

11.00 बजे प्रदेश विभाग व प्रकल्प टीम के साथ बैठक

1.00 जे एक कार्यकर्ता के निवास पर भोजन करेंगे

2.30 बजे होटल मधुबन में पत्रकार सम्मेलन

3.00 बजे सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के स्टेडियम में जिला, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व महामंत्री, प्रकोष्ठ जिला संयोजकों का सम्मेलन

5.00 बजे बीजापुर अतिथि गृह में कोर ग्रुप, चुनाव प्रबंधन, सांसद, व सोशल मीडिया टीम के साथ बैठक

6.30 बजे आजीवन सहयोग निधि टीम की बैठक

8.00 बजे रात मंत्रियों के साथ बैठक

9.00 बजे रात से 11 बजे तक कोर ग्रुप के साथ बैठक।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें