ब्रिगेडियर हत्याकांड में फरार 10 वां आरोपी वैभव गिरफ्तार

Apr 06, 2026 05:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

देहरादून में ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या मामले में सभी 10 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सोमवार को फरार आरोपी वैभव को पकड़ा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है, और न्यायालय में मजबूत पक्ष रखने की योजना है।

ब्रिगेडियर हत्याकांड में फरार 10 वां आरोपी वैभव गिरफ्तार

देहरादून। ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को फरार आरोपी वैभव गिरफ्तार हुआ। देहरादून के एसएसपी प्रमोद सिंह डोबाल ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी नामजद आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस और अभियोजन पक्ष न्यायालय में मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके। इस पूरे मामले की निगरानी सीओ और एसपी सिटी स्तर पर की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।