Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsAkhil Garhwal Sabha New Executive Committee Takes Charge with Cultural Commitment

अखिल गढ़वाल सभा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

अखिल गढ़वाल सभा की नई गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को रिस्पना पुल स्थित मीनाक्षी वैडिंग प्वाइंट में सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोश

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSat, 11 Jan 2025 04:03 PM
share Share
Follow Us on

अखिल गढ़वाल सभा की नई गठित कार्यकारिणी ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नई कार्यकारिणी ने एक समारोह में शनिवार को रिस्पना पुल स्थित मीनाक्षी वेडिंग प्वाइंट में पद ग्रहण की शपथ ली। गढ़वाल सभा के संरक्षक एसपी ममगाईं ने कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। नव नियुक्त अध्यक्ष रोशन धस्माना ने सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने संकल्प दोहराया। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून की वर्ष 2024-27 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष रोशन धस्माना, उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट, महासचिव गजेंद्र भंडारी, सह सचिव संतोष गैरोला, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह असवाल, सांस्कृतिक सचिव पंडित उदय शंकर भट्ट, साहित्यिक सचिव मुनीराम सकलानी, महिला कल्याण सचिव संगीता ढोंडियाल, प्रबंध सचिव विरेंद्र सिंह असवाल, प्रवक्ता अजय जोशी, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बौड़ाई, नत्था सिंह पंवार, डॉ. मानसिंह राणा, दिनेश सकलानी, लक्ष्मी बहुगुणा, द्वारिका बिष्ट, तारेश्वरी भंडारी, मकान सिंह असवाल, दयानंद सेमवाल, संपूर्णानंद चंदोला, शकुंतला मुंडेपी, संजय डिमरी, मुकेश सुंदरियाल, लेखा निरीक्षक(आंतरिक) कमल किशोर काला ने शपथ ली। इस अवसर पर 20 दिन के कनाडा के सांस्कृतिक दौरे से लौटी गायिका संगीता ढौंडियाल ने ह्यून्द का दिन फिर बौड़ी ऐ गिनी..,गीत प्रस्तुत किया। अजय जोशी ने सुरमा सरेला.., गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पद्म श्री बसंती बिष्ट, हरि भंडारी, शक्ति भट्ट, उषा भट्ट, मनोहर लाल जुयाल, देवेंद्र सिंह पंवार, चंद्र प्रकाश गैरोला, ज्योतिष घिल्डियाल, ओपी सकलानी, एसएस कोठियाल, पंचम सिंह बिष्ट, नीता कुकरेती आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें