ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनरिटायर्ड सैन्य अफसरों ने दिया गैरसैण राजधानी को समर्थन

रिटायर्ड सैन्य अफसरों ने दिया गैरसैण राजधानी को समर्थन

स्थाई राजधानी गैरसैण अभियान के आंदोलनकारियों ने मंगलवार को नौवें दिन भी राजधानी गैरसैण की मांग को लेकर मोर्चा संभाले...

रिटायर्ड सैन्य अफसरों ने दिया गैरसैण राजधानी को समर्थन
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 25 Sep 2018 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

स्थाई राजधानी गैरसैण अभियान के आंदोलनकारियों ने मंगलवार को नौवें दिन भी राजधानी गैरसैण की मांग को लेकर मोर्चा संभाले रखा।

स्थाई राजधानी गैरसैण की मांग को लेकर परेड ग्राउंड स्थित धरना स्थल पर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी अनिश्चितकालीन धरना और उपवास भी कर रहे हैं। मंगलवार को धरने पर भारतीय वायु सेना के सेवानिवृत्त वारंट आफिसर राजेंद्र सिंह गुसांई, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल और वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी, पूर्व जल सेना अधिकारी प्रकाश चंद्र थपलियाल, केंद्रीय कर्मचारी नेता जगदीश कुकरेती आदि बैठे। इस मौके पर वारंट आफिसर राजेंद्र सिंह गुसांई ने अभियान के कार्यकर्ताओं से कहा कि स्थाई राजधानी गैरसैण बनाने पर की जा रही देरी से सभी प्रदेश वासियों में रोष है। प्रदेश की जनता को लगने लग गया है कि उनके साथ राजनीतिक छलावा हो रहा है। प्रदेश को बिना राजधानी निर्णय के चलाना प्रशासकीय अनुशासन हीनता है। यह दर्शाता है कि निर्णय लेने की कमी नेतृत्व के भीतर है। उन्होंने सभी प्रदेश वासियों से आह्वान किया कि वह गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान का खुलकर समर्थन करें। केंद्रीय कर्मचारी नेता जगदीश कुकरेती ने कहा कि समय आ गया है कि गैरसैण राजधानी निर्माण अभियान को राज्य निर्माण आंदोलन की तर्ज पर विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब निरंतर चलाया जाएगा। बैठक में संकल्प लिया गया कि बहुत शीघ्र राजधानी गैरसैण आंदोलन को व्यापक बनाया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें