ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनत्रिपुरा और नागालैंड में जीत के बाद भाजपा ने देहरादून में मनाया जश्न, सीएम ने ये कहा

त्रिपुरा और नागालैंड में जीत के बाद भाजपा ने देहरादून में मनाया जश्न, सीएम ने ये कहा

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनावों में बंपर जीत से भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। नेताओं ने जहां खूब ठुमके लगाए, वहीं युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। शनिवार को...

त्रिपुरा और नागालैंड में जीत के बाद भाजपा ने देहरादून में मनाया जश्न, सीएम ने ये कहा
देहरादून, लाइव हिन्दुस्तानSun, 04 Mar 2018 07:00 AM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा और नागालैंड विधानसभा चुनावों में बंपर जीत से भाजपाइयों ने जमकर जश्न मनाया। नेताओं ने जहां खूब ठुमके लगाए, वहीं युवा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। शनिवार को पूर्वाह्न पूर्वोत्तर राज्यों के चुनावों के रूझान भाजपा के पक्ष आने लगे तो कार्यकर्ताओं का प्रांतीय कार्यालय पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया। दोपहर तक स्थिति पूरी तरह साफ से होने पर दोपहर एक बजे पार्टी नेताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। 

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, महामंत्री नरेश बंसल, खजान दास, सचिव सुनील उनियाल गामा, प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट, शादाब शम्स, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, पूर्व महानगर अध्यक्ष पुनीत मित्तल आदि ने एक दूसरे को मिठाइयां खिला खुशी जताई, वहीं उत्साही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रांतीय अध्यक्ष नीलम सहगल, ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौर, के साथ ही अनिल गोयल, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, विशाल गुप्ता आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, जीत के तुरंत बाद सीएम ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ‘सबका साथ सबका विकास’ नीति के तहत हर वर्ग के लोगों के लिए चहुमुंखी विकास विकास सुनिश्चित हुआ है। यह केंद्र सरकार की नीतियों पर जनता के समर्थन की मुहर भी है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का कहना है कि यह पीएम मोदी के विकास एजेंडे और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के कुशल नेतृत्व की जीत है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रभावी ‘लुक ईस्ट’ नीति को ‘एक्ट ईस्ट’ में बदलकर पूर्वी भारत में विकास को एक नई दिशा व गति मिली है। केंद्र सरकार की विकास नीतियों को पूरे देश के साथ-साथ अब उत्तर-पूर्व की जनता ने भी प्रसन्नता से स्वीकारा है। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अजय भट्ट ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश ने  इतिहास रचा है, जो क्षेत्र आतंकवाद से प्रभावित थे, वहां भी भाजपा की जीत पूरे देश में नया विश्वास जगा है। जनता स्वीकार कर चुकी है कि मोदी के हाथों में देश सुरक्षित है और भाजपा ही देश का विकास कर सकती हैं। 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मुक्त भारत का सपना लगभग पूरा होने जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें