दिव्यांग बेटी का आरटीई के तहत दाखिला न देने पर निजी स्कूल का प्रबंधक तलब

Jan 19, 2026 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

फोटो..-जिला प्रशासन के जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचीं 158 शिकायतें -बुजुर्ग विधवा मीना व लकवाग्रस्त

दिव्यांग बेटी का आरटीई के तहत दाखिला न देने पर निजी स्कूल का प्रबंधक तलब

प्रशासन ने दिव्यांग बेटी का आरटीई के तहत दाखिला न देने पर निजी स्कूल के प्रबंधक तलब किया है। प्रशासन ने सीईओ व डीईओ से एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी है। चक तुनवाला के कृषकों ने प्रॉपर्टी डीलर पर सरकारी रास्ते को कब्जाने का आरोप लगाया। डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 158 शिकायतें डीएम ने सुनीं। सहस्त्रधारा निवासी विधवा भारती बडोला ने शिकायत की कि उनकी दिव्यांग पुत्री को सरकारी मान्यता प्राप्त शालिनी पब्लिक स्कूल द्वारा शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

शिव एनक्लेव, मेहूंवाला निवासी नेहा ने बताया कि उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक शाखा राजपुर रोड से ₹5 लाख का ऋण लिया था। 2023 में उनके पति सूर्य प्रकाश की करंट लगने के बाद हुई दुर्घटना में दोनों पैर कट गए। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। डीएम ने प्रभारी अधिकारी (शस्त्र) को बैंक से समन्वय स्थापित कर प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए। खेरी रोड, छदमीवाला निवासी कैंसर पीड़ित ने अपनी छोटी पुत्री कनिका की फीस माफी की मांग की। डीएम ने नंदा सुनंदा योजना के अंतर्गत फीस संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चकतूनवाला के कृषकों ने शिकायत की कि एक प्रॉपर्टी डीलर द्वारा सरकारी बजट से निर्मित रास्ता (जिसमें सीवर लाइन भी है) बंद कर दिया गया है, जिससे खेती कार्य प्रभावित हो रहा है। डीएम ने नगर आयुक्त को कार्रवाई के निर्देश दिए। -- हिट एंड रन योजना के अंतर्गत पत्रावली प्रस्तुत करें: डीएम डालनवाला निवासी सीमा गुप्ता ने फरवरी 2024 में सड़क दुर्घटना के कारण गंभीर फ्रैक्चर होने की जानकारी देकर आर्थिक सहायता की मांग की। डीएम ने हिट एंड रन योजना के अंतर्गत पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मन्नूगंज निवासी मीना आनंद ने आर्थिक तंगी तथा चंद्रशेखर आजाद कॉलोनी निवासी वीरेंद्र धीमान ने पैरालिसिस अटैक के कारण आजीविका में असमर्थ होने की जानकारी दी। डीएम ने राइफल क्लब फंड से सहायता दिलाने की बात कही। ओगल भट्टा निवासी मोनिका ने अपनी बेटियों नंदिता एवं नंदिनी की शिक्षा प्रोजेक्ट नंदा सुनंदा के अंतर्गत कराने का अनुरोध किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।