ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनक्वारंटाइन लोग रखने को चार हॉस्टल का अधिग्रहण किया

क्वारंटाइन लोग रखने को चार हॉस्टल का अधिग्रहण किया

क्वारंटाइन लोगों को चिकित्सकों की निगरानी में रखने के लिए शहर के चार हास्टलों का अधिग्रहण किया गया है। यह कंडोली क्षेत्र के...

क्वारंटाइन लोग रखने को चार हॉस्टल का अधिग्रहण किया
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनFri, 10 Apr 2020 10:13 PM
ऐप पर पढ़ें

क्वारंटाइन लोगों को चिकित्सकों की निगरानी में रखने के लिए शहर के चार हास्टलों का अधिग्रहण किया गया है। यह कंडोली क्षेत्र के हैं। संभावना है कि इनमें भगत सिंह कॉलोनी क्षेत्र के संदिग्ध लोगों को रखा जाएगा।

जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कंडोली स्थित ब्लैसिंग होम, एवलोन रायल, आशियाना ग्रांट और एनएसटीआई हॉस्टल का अधिग्रहण क्वारंटाइन लोगों को रखने के लिए किया गया है। यहां क्वारंटाइन लोग चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। हॉस्टलों में ऐसे लोगों को लगाया जाएगा जो प्रतिबंधित क्षेत्रों में बीमार लग रहे हैं। शुक्रवार को डीएम ने चारों स्थानों को तत्काल अधिग्रहण किए जाने का आदेश जारी कर दिया। कुछ दिन पहले जिला प्रशासन से तीन होटलों का अधिग्रहण किया था। वह सहारनपुर रोड और जीएमएस रोड क्षेत्र के थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें