Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsAccident Causes Power Outage in Luxor Electric Pole Collides with Unknown Vehicle
लक्सर में पोल टूटने से डेढ़ हजार परिवारों की विद्युत आपूर्ति रात से ठप

लक्सर में पोल टूटने से डेढ़ हजार परिवारों की विद्युत आपूर्ति रात से ठप

संक्षेप:

लक्सर में देर रात एक अज्ञात वाहन ने गोवर्धनपुर रोड पर बिजली के पोल से टकरा कर उसे तोड़ दिया, जिससे शेखपुरी और अतिथि नगर समेत कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। ऊर्जा निगम के कर्मचारी सुबह से नए पोल लगाने में जुटे हैं। दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन लगभग डेढ़ हजार परिवार प्रभावित हुए हैं।

Dec 11, 2025 01:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

लक्सर। देर रात कस्बे में गोवर्धनपुर रोड पर अज्ञात वाहन सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा भिड़ा। इससे पोल टूटकर गिर गया, जिस कारण इससे आगे शेखपुरी व अतिथि नगर समेत कई क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। गुरुवार सुबह पता लगने के बाद से ऊर्जा निगम के कर्मचारी वहां दूसरा पोल गाड़ने में जुटे हैं। बुधवार को आदि रात के आसपास नगर के गोवर्धनपुर रोड पर एलआईसी कार्यालय के पास कोई वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगे बिजली के पोल से टकरा गया। टक्कर लगने से पोल टूट कर गिर पड़ा। उस समय खंबे पर लगे तारों में बिजली चालू थी, मगर गनीमत यह रही कि दुर्घटना के दौरान कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

लेकिन इससे लाइन में फाल्ट आ गया, और वहां से आगे की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना बिजली घर पर दी। बिजली घर के कर्मचारी रात में ही मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुर्घटना का जिम्मेदार वाहन वहां से भाग चुका था। बाद में उन्होंने अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। ऊर्जा निगम लक्सर के एसडीओ अमीचंद ने बताया कि दुर्घटना में पोल पूरी तरह टूट गया है। इसकी जगह वहां दूसरा पोल लगाया जाना है। कर्मचारियों को सुबह से ही काम में लगा दिए गया है। शाम तक नया पोल लगाकर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। इस फाल्ट की वजह से लिखे जाने तक करीब डेढ़ हजार परिवार अंधेरे में हैं।