ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनआम आदमी पार्टी की महत्तवपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित

आम आदमी पार्टी की महत्तवपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित

आगामी नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत चुनावी तैयारियों को तेजी देते हुये आम आदमी पार्टी की एक महत्तवपूर्ण समीक्षा बैठक राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में...

आम आदमी पार्टी की महत्तवपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित
हिन्दुस्तान टीम, देहरादूनSun, 24 Jun 2018 02:39 PM
ऐप पर पढ़ें

आगामी नगर निगम चुनावों के दृष्टिगत चुनावी तैयारियों को तेजी देते हुये आम आदमी पार्टी की एक महत्तवपूर्ण समीक्षा बैठक राजपुर रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गयी। समीक्षा बैठक में जिला/महानगर/विधानसभा/वार्ड स्तर पर संगठन के प्रारूप अनुसार नई पदाधिकारियों की नियुक्ति का निर्णय ले संगठन में कार्यक्षेत्रों के अनुसार पदाधिकारियों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गयी। साथ ही वार्डवार चल रहे जनसंपर्क अभियान को समस्त वार्डो में सुचारू रूप से संचालित करने की योजना बनाते हुये प्रत्येक वार्ड में वार्डवार क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण हेतु आगामी कार्यक्रम निर्धारित किये गये। बैठक में संगठन द्वारा निर्देशित नवीन प्रारूप के आधार पर बूथ स्तर तक गठन की कार्ययोजना बनाई गयी। विभिन्न कार्यक्षेत्रों के अनुसार पदाधिकारीयों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा कर वाार्डवार चल रहे जनसंपर्क अभियान को समस्त वार्डो में सुचारू रूप से संचालित करवाने पर चर्चा किये जाने के साथ ही प्रचार-प्रसार हेतु प्रत्येक वार्ड में फ्लेक्स बैनर लगवाने पर जोर दिया गया। बैठक में आगामी निकाय चुनाव हेतु विधानसभा स्तर पर गठित किये गऐ संगठन पर समीक्षा की गयी व निर्णय लिया गया कि महानगर स्तरीय जनसमस्याओं को जनआंदोलन का रूप देने हेतु रणनीति बनायी जायेगी। इस अवसर पर वार्ड नं. 10 (डोभालवाला) से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सुरेश कुमार व उत्तराखंड क्रांति दल के केन्द्रीय कार्यसमिति सदस्य अनूप कुमार जोशी व रायपुर विधानसभा से समाजसेवी समता शुक्ला ने अन्य साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण के पश्चात निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रचार अभियानको गति प्रदान करने हेतु उपस्थित पदाधिकारीयों द्वारा प्रचार सामग्री पम्पलेट, स्टीकर आदि की लाँचिंग की गयी। बैठक में प्रदेश संचालन समिति के अध्यक्ष नवीन पिरशाली, प्रदेश संगठन मंत्री उमा सिसौदिया, मध्य दून जिलाध्यक्ष विशाल चौधरीे, जितेन्द्र पंत, विनोद बजाज, विपिन खन्ना, श्यामलाल नाथ, सरिता गिरी, मीना नागपाल, सागर रावल, शैलेश तिवारी, रविन्द्र सिंह, एस.के.राजपूत, जे.सी.मिश्रा, सुनील घाघट, पवन रावत, विनोद पंत, रोहित कुमार सहित अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित  थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें