4/3 गोरखा राइफल्स ने 64वां ध्वजारोहण दिवस मनाया

Mar 01, 2026 06:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

4/3 गोरखा राइफल्स (जीआर) ने रविवार को अपना 64वां ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास और सैन्य परंपराओं के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल प्रदीप राना औ

4/3 गोरखा राइफल्स ने 64वां ध्वजारोहण दिवस मनाया

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। 4/3 गोरखा राइफल्स (जीआर) ने रविवार को अपना 64वां ध्वजारोहण समारोह हर्षोल्लास और सैन्य परंपराओं के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल प्रदीप राना और मेजर नर बहादुर लिम्बु ने अपनी धर्मपत्नियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह के दौरान पलटन के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला गया। सूबेदार रवि थापा ने कारगिल युद्ध में पलटन की अदम्य शौर्य गाथा से रूबरू कराया। साथ ही देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 4/3 जीआर की स्थापना एक मार्च 1963 को हुई थी। स्थापना दिवस के इस खास मौके पर कैप्टन पुष्कर अधिकारी ने कई जवानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रवीन थापा, सूबेदार प्रेम सिंह आले, सूबेदार कमल थापा, कैप्टन त्रिलोक थापा, कैप्टन मनोहर थापा, कैप्टन ईश्वर थापा, कैप्टन सूरज थापा, नायब सूबेदार पंकज थापा, हवलदार राजेश थापा, हवलदार बबलू थापा, मनोज थापा, मुकेश राना, संदीप थापा, शोबीन थापा, राम बहादुर थापा, गजेंद्र राना और महेंद्र थापा समेत पूर्व सैनिक और उनके परिवार शामिल हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।