Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun News360 Wardens Trained in Civil Defense by India s Home Ministry
360 वार्डनों को नागरिक सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया

360 वार्डनों को नागरिक सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया

संक्षेप: देहरादून। गृह मंत्रालय भारत सरकार की ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफ सिविल डिफेंस के तहत

Sat, 18 Oct 2025 07:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

गृह मंत्रालय भारत सरकार की ट्रेनिंग एंड कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफ सिविल डिफेंस के तहत 360 वार्डनों को नागरिक सुरक्षा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। नागरिक सुरक्षा डिप्टी कंट्रोलर श्यामेन्द्र कुसार साहू ने बताया कि योजना के अन्तर्गत वार्डनों को नागरिक सुरक्षा से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया जाना था। इसके लिए 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। नागरिक सुरक्षा देहरादून के 40 वार्डनों के प्रथम बैच के 07 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय ननूरखेड़ा में प्रशिक्षण ग्रहण किया गया। प्रशिक्षण में एनडीआरएफ की ओर से विरेन्द्र प्रसाद, अपर उप निरीक्षक द्वारा आपातकाल एवं आपदा राहत बचाव के विषयों पर, अग्निशमन विभाग की ओर से किशोर उपाध्याय, वरिष्ठ अग्निशमन अधिकारी द्वारा अग्निशमन एवं आपात सेवा के विषयों पर, दून मेडिकल कॉलेज की ओर से डॉ. गुंजन विश्नोई, असिस्टेंट प्रोफेसर द्वारा चिकित्सा सेवा के विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नागरिक सुरक्षा विभाग के उप प्रभागीय वार्डन रवीन्द्र मोहन काला, घटना नियंत्रण अधिकारी डॉ. सतीश पिंगल , पोस्ट वार्डन ममता नागर, डॉ. अमजद अली, उप पोस्ट वार्डन मैहराज मोहन , सेक्टर वार्डन दीपक चौहान द्वारा नागरिक सुरक्षा का सामान्य प्रशिक्षण, प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन सेवा, आपदा एवं राहत बचाव कार्य एवं हवाई हमलों से बचाव आदि से सम्बन्धित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में रमेश चन्द्र शर्मा, राजेश कुमार सोनकर, हरीश कुमार ने प्रशिक्षण में सहयोग किया।