ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनस्वतंत्रता दिवस पर 23 कैदियों को मिली रिहाई

स्वतंत्रता दिवस पर 23 कैदियों को मिली रिहाई

देहरादून। राज्य सरकार ने सजाप्राप्त 23 कैदियों को रिहा कर दिया है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह की...

स्वतंत्रता दिवस पर 23 कैदियों को मिली रिहाई
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनFri, 12 Aug 2022 04:10 PM
ऐप पर पढ़ें

देहरादून। राज्य सरकार ने सजाप्राप्त 23 कैदियों को रिहा कर दिया है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके राज्यपाल लेफ्टिनेट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह की मंजूरी के बाद अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से इसके आदेश जारी किए गए हैं। उक्त सभी कैदी दस साल से कम सजा वाले हैं, जिन्होंने अपनी दो तिहाई सजा पूरी कर ली है। अब अच्छे आचरण के आधार पर इनकी रिहाई हुई है। अब 15 अगस्त को इन्हें संबंधित जेल से रिहाई मिल जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के आधार पर कैदियों को रिहा करती है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें