ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादून18 गढ़वाल राइफल्स ने मनाया 15वां शौर्य दिवस

18 गढ़वाल राइफल्स ने मनाया 15वां शौर्य दिवस

18 गढ़वाल राइफल्स (द्रास) पूर्व सैनिक एकता समन्वय समिति ने 15वां शौर्य दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया। समारोह में लोक गायिका इंदू भट्ट ने कई लोक गीतों पर प्रस्तुती दी। समरोह में 18 गढ़वाल...

18 गढ़वाल राइफल्स ने मनाया 15वां शौर्य दिवस
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनSun, 30 Jun 2019 06:53 PM
ऐप पर पढ़ें

18 गढ़वाल राइफल्स (द्रास) पूर्व सैनिक एकता समन्वय समिति ने 15वां शौर्य दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया। समारोह में लोक गायिका इंदू भट्ट ने कई लोक गीतों पर प्रस्तुती दी। समरोह में 18 गढ़वाल राइफल्स के रिटायर जवान और उनके परिवार शामिल हुए।

जोगीवाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इसके बाद देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मोन रखा गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए रिटायर सूबेदार मेजर शंभू प्रसाद नौटियाल और विशिष्ट अतिथि कर्नल कुलानंद शर्मा ने देश सेवा के लिए युवाओं को सेना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं सैनिक परिवारों में भी उन्होंने जोश भरा। इस दौरान वीर नारियों को सम्मानित किया गया। वहीं संगठन को मजबूत करने के लिए 18 गढ़वाल राइफल्स के ज्यादा से ज्यादा सैनिकों को जोड़ने पर जोर दिया गया। इस दौरान समिति अध्यक्ष सुधाकर बेंजवाल, सचिव डीएस नेगी, उपाध्यक्ष चंद्र शेखर कुकरेती, कोषाध्यक्ष भरत सिंह चौहान, बचन सिंह नेगी, दर्मियान सिंह नेगी, भोपाल सिंह नेगी, चंद्र शेखर कुकरेती, रामपाल सिंह रावत, मातवर सिंह बिष्ट, जयेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें