फार्मास्यूटिकल साइंसेज के 16 छात्रों ने पास की गेट परीक्षा
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के 16 बीफार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने स्नातक फार्मेसी योग्यता परीक्षा एवं ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट में सफलता प्राप्त की। विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों की मेहनत का यह प्रमाण है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग के बीफार्म अंतिम वर्ष के 16 विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं स्नातक फार्मेसी योग्यता परीक्षा एवं ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजिनियरिंग-2026 में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि विभाग के सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी। विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अब्दुल फारुक ने कहा कि यह सफलता विभाग की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रणाली को दर्शाती है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह एवं कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी समेत विभाग के डॉ विजयज्योति ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


