एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के 10वें स्थापना दिवस पर नई टीम ने संभाला कार्यभार

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

रुड़की में एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 179-एन का 10वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर अनीता गुप्ता को वर्ष 2026-27 के लिए नई डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. वीवी शास्त्री और विशेष अतिथि प्रदीप बत्रा ने नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं।

एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के 10वें स्थापना दिवस पर नई टीम ने संभाला कार्यभार

रुड़की। एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 179-एन द्वारा 10वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के लिए नई डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में अनीता गुप्ता ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। समारोह में मुख्य अतिथि इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. वीवी शास्त्री ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर नवगठित टीम को शुभकामनाएं दीं। विशेष अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।