रोडरेज में मारे गए ब्रिगेडियर के पीछे जेन-जी क्लब विवाद, बदला लेने घात लगाए थे बदमाश
Dehradun Road Rage Killing: देहरादून में रोडरेज में जान गंवाने वाले रिटायर्ड ब्रिगेडियर के पीछे मसूरी रोड पर जेन-जी क्लब विवाद था। क्लब में अपनी हरकतों से निकाले गए बदमाश क्लब के कर्मचारियों से बदला लेने के लिए घात लगाए थे।

Dehradun Road Rage Killing: देहरादून की सड़कें एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठीं। सोमवार को बैखौफ युवकों ने फिल्मी स्टाइल में एक-दूसरे की कारों का पीछा करते हुए सरेराह फायरिंग की। इस फायरिंग में मॉर्निंग वॉक कर रहे 70 वर्षीय रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी सीने पर गोली लगने से मारे गए। सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों कारों की खौफनाक रेस का मंजर कैद हुआ है। ब्रिगेडियर जोशी की हत्या महज हादसा नहीं, मसूरी रोड पर स्थित जेन-जी नाइट क्लब विवाद का परिणाम है। जहां एक युवती को लेकर क्लब के बाउंसर और बदमाशों के बीच विवाद हुआ था।
रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत का यह पूरा घटनाक्रम मसूरी रोड स्थित जेन जी क्लब से शुरू हुआ। जैन जी क्लब में रविवार रात शुरू हुई पार्टी सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे तक चल रही थी। वहां आई एक युवती को लेकर क्लब में मौजूद काली स्कॉर्पियो सवार कुछ युवकों की अन्य युवकों से कहासुनी हो गई। जब क्लब के कर्मचारियों और बाउंसरों ने बीच-बचाव किया तो विवाद और बढ़ गया।
बदला लेने घात लगाए थे बदमाश
बाउंसरों ने स्कॉर्पियो सवार युवकों को धक्के मारकर बाहर निकाल दिया। बाहर हुई इस मारपीट में आरोपियों की स्कॉर्पियो का पीछे का शीशा टूट गया। इसका बदला लेने के लिए आरोपी युवक सुबह करीब छह बजे तक क्लब के बाहर ही घात लगाए बैठे रहे। जैसे ही कर्मचारी फॉर्च्यूनर कार से निकले तभी आरोपी उनके पीछे हो गए और फायरिंग करने लगे।
कर्मचारी चार्जर लेने लौटा तो शुरू हुई मौत की रेस
क्लब बंद होने के बाद तीन कर्मचारी मालिक संदीप की फॉर्च्यूनर कार से घर के लिए निकले। तभी एक कर्मचारी का मोबाइल चार्जर क्लब में छूट गया। जैसे ही वह कार लेकर चार्जर लेने वापस लौटा, बाहर पहले से मौजूद स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख क्लब कर्मचारी ने कार दौड़ा दी। इसके बाद जोहड़ी से सप्लाई की तरफ दोनों कारों के बीच रेस शुरू हो गई। इसी दौरान स्कॉर्पियो से फॉर्च्यूनर पर फायर किए गए और एक गोली ब्रिगेडियर को लग गई।
जेन जी क्लब को आबकारी विभाग ने जारी किया नोटिस
आबकारी विभाग ने जेन जी क्लब के देर रात तक खुलने और युवकों के बीच विवाद शुरू होने के मामले में जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से जेन जी क्लब प्रबंधन के मैनेजर व कर्मचारियों केफोन नंबर बंद हो गए थे। आबकारी विभाग ने क्लब परिसर में नोटिस चस्पा कर 31 मार्च तक सीसीटीवी पर जवाब मांगा है। जवाब नहीं मिला तो बार लाइसेंस कैंसिल होगा।
कई दिनों से बंद क्लब हाल में ही फिर हुआ शुरू
आबकारी निरीक्षक प्रेरणा बिष्ट ने बताया कि घटना के बाद जेन जी क्लब टीम पहुंची थी। यहां मैनेजर समेत स्टाफ कोई नहीं मिला। फोन नंबर तक स्विच ऑफ थे। विभाग ने क्लब प्रबंधन के परिचित से संपर्ककिया और सीसीटीवी उपलब्ध कराने की बात कही। जांच में यह सामने आया कि क्लब कई दिनों से बंद था और हाल फिलहाल ही शुरू हुआ था। विभाग ने क्लब प्रबंधन के पास लाइसेंस मौजूद होने का दावा किया है।
गनीमत रही कि ट्रैफिक कम था और स्कूल भी बंद था
जोहड़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना दिल दहलाने वाली थी। गनीमत यह रही कि सड़क पर ट्रैफिक कम था। स्कूल भी अवकाश के कारण बंद था। फायरिंग सुनकर आसपास के लोग घरों से निकल आए जिसके बाद हमलावर कार लेकर फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी
● रोहित (20 वर्ष) निवासी दिल्ली। (क्लब कर्मचारी/फॉर्च्यूनर सवार)
● मो. अखलाक (23 वर्ष): पुत्र मो. सगीर, निवासी बिहार। (क्लब कर्मचारी/फॉर्च्यूनर सवार)
● संदीप कुमार (43 वर्ष): निवासी पश्चिमी दिल्ली। (जेन-जी क्लब का मालिक, हथियार सप्लायर)
● आदित्य चौधरी (20 वर्ष) पुत्र अंकुर चौधरी, निवासी ननूरखेड़ा नालापानी, रायपुर, देहरादून। (स्कॉर्पियो सवार)
ये हैं फरार आरोपी
● शांतनु (मुख्य शूटर), कविश त्यागी, समीर चौधरी, वैभव।
पकड़े गए आरोपियों से ये हुआ बरामद
● एक तमंचा (315 बोर)
● एक तमंचा (32 बोर)
● 4 कारतूस और 02 खोखे
● बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो कार
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


