मालवीय नगर अग्निकांड: उत्तराखंड के कुक की गिरफ्तारी, धामी ने CM रेखा से की क्या बात? मिला ये भरोसा

By Mohit
लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मालवीय नगर अग्निकांड के बाद गिरफ्तार हुए उत्तराखंड के कुक केशव नेगी को लेकर बातचीत की है। इस दौरान दिल्ली सीएम ने धामी को भरोसा दिया कि जांच तथ्यों और सबूतों के आधार पर होगी।

धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में गिरफ्तार उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बात की। रेखा गुप्ता ने इस दौरान धामी को आश्वासन दिया कि किसी भी किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वसत किया कि जांच पूरी तरह से तथ्यों और सबूतों के आधार पर होगी।

सीएम धामी ने अपने एक्स हैंडल पर खुद दिल्ली सीएम से इस संबंध में हुई बातचीत की जानकारी दी है। उन्होंने एक्स पर बताया कि ‘दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड प्रकरण में उत्तराखंड के केशव नेगी की गिरफ्तारी के संबंध में आज दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से बातचीत हुई। रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया है कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और जांच पूरी तरह तथ्यों और सबूतों के आधार पर होगी। पूरा विश्वास है कि दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियां निष्पक्ष जांच के माध्यम से सत्य को सामने लाएंगी।’

‘उत्तराखंडी संग कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी सरकार’

सीएम ने पोस्ट में आगे बताया कि ‘केशव नेगी की बेटी कनिष्का नेगी से भी बात कर उन्हें हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया। हमारी सरकार देश भर में रह रहे सभी प्रवासी उत्तराखंडी भाई बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।’

दो दिन की रिमांड पर कुक केशव नेगी

आपको बता दें कि केशव नेगी जिस होटल में आग लगी उसमें बतौर कुक काम करता है। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी वे किचन मौजूद था। न्यूज18 में छपी एक खबर के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि अबतक की पुछताछ में पता चला है कि केशव बुधवार सुबह भी किचन में था और इस दौरान इलेक्ट्रिक स्टोव ऑन करने के बाद उसमें आग लग गई और फिर वह फट गया। होटल में तेजी से आग फैलती देख कुक घबरा गया और अफरा-तफरी के बीच होटल की मुख्य बिजली सप्लाई को बंद कर बाहर आ गया। इस दौरान उसने किसी को भी अलर्ट नहीं किया। पुलिस अब कुक और होटल के मालिक और आरोपी लवकेश बजाज को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है।

ऑटोमेटेड डोर लॉक हो गए थे?

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या बिजली सप्लाई बंद होने के बाद होटल के कमरों में लगे ऑटोमेटेड डोर लॉक हो गए थे जिससे लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया। आपको बता दें कि मालवीय नगर अग्निकांड में कुल 21 लोगों की मौत हुई जिसमें से 12 विदेशी थे।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।