ट्रेनें जून महीने तक के लिए होने लगी फुल, जानें क्या है रेलवे की समर प्लानिंग; इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी

Mohit हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, देहरादून
share

रेलवे ने देहरादून और आसपास के स्टेशनों से यात्रियों के लिए विशेष योजना तैयार की है, जिसके तहत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जानी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक मुरादबाद मंडल में 48 समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है।

ट्रेनें जून महीने तक के लिए होने लगी फुल, जानें क्या है रेलवे की समर प्लानिंग; इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी

समर सीजन में दून आने और यहां से जाने वाली ट्रेनें पैक होने लगी है। कुंभ, उपासना, लिंक, जनता और राप्तीगंगा जैसी प्रमुख ट्रेनों की कुछ श्रेणियों में सीटें फुल हो चुकी हैं और वेटिंग लिस्ट का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। यात्रियों की इसी बढ़ती मुसीबत को देखते हुए अब समर स्पेशल ट्रेनों से राहत की उम्मीद जगी है।

रेलवे ने देहरादून और आसपास के स्टेशनों से यात्रियों के लिए विशेष योजना तैयार की है, जिसके तहत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जानी हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अब तक मुरादबाद मंडल में 48 समर स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा चुकी है। इसमें उत्तराखंड के लिए राहत की बात यह है कि 6 ट्रेनें ऋषिकेश और हरिद्वार से संचालित की जाएंगी। ये ट्रेनें उदयपुर, दुर्ग, यशवंतपुर और गोरखपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों के लिए चलेंगी। इसके साथ ही देहरादून स्टेशन से भी समर स्पेशल ट्रेनें चलाने की पूरी उम्मीद है, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

कोच बढ़ाने की तैयारी

रेल अधिकारियों के अनुसार, केवल स्पेशल ट्रेनें ही नहीं, बल्कि नियमित ट्रेनों में भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए योजना बनाई गई है। जिन ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी है, उनमें अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के मुताबिक देहरादून और ऋषिकेश से यात्रियों का दबाव बढ़ रहा है। मंडल में अब तक 48 स्पेशल ट्रेनें घोषित की गई हैं। देहरादून से भी जल्द समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की संभावना है, ताकि यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सके।

इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी

देहरादून से हावड़ा, वाराणसी और गोरखपुर जाने वाली ट्रेनों में सीटों की भारी मारामारी शुरू हो गई है। देहरादून से हावड़ा जाने वाली कुंभ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में मई महीने के लिए बुकिंग लगभग बंद हो चुकी है, जबकि उपासना एक्सप्रेस भी पूरी तरह पैक है। वाराणसी जाने वाली जनता एक्सप्रेस में भी मई की कुछ तिथियों को छोड़कर लंबी वेटिंग चल रही है, जो कई दिनों में 50 के पार पहुंच गई है। वहीं, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर जाने वाली राप्तीगंगा एक्सप्रेस में भी अब जगह नहीं मिल रही है। नजर अब समर स्पेशल ट्रेनों पर टिकी हैं।

एक्सप्रेस-वे पर आज से साधारण बसें भी दौड़ेंगी

उत्तराखंड रोडवेज ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों की भारी मांग को देखते हुए अब साधारण बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रबंधन ने दो साधारण बसों की समयसारणी तैयार कर ली है। एक्सप्रेस-वे से जाने पर यात्रियों के समय के साथ पैसों की भी बचत होगी। एक्सप्रेस-वे से साधारण बस का किराया 355 रुपये तय किया गया है, जबकि पुराने हाईवे से किराया 420 रुपये है। सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर शनिवार से पहली बस सुबह 10 बजे दून से चलेगी और शाम 6 बजे दिल्ली से वापसी करेगी। वहीं, दूसरी सेवा रात 10 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 6 बजे दिल्ली से लौटेगी।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।