काम की बात: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाएगा रोडवेज, सफर होगा सस्ता और हाईटेक

Gaurav Kala देहरादून
share

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का सफर अब सस्ता होने वाला है। उत्तराखंड रोडवेज जल्द इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। इसके लिए रोडवेज ने शासन से 25 नई इलेक्ट्रिक बसें मांगी है।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अब इलेक्ट्रिक बसें दौड़ाएगा रोडवेज, सफर होगा सस्ता और हाईटेक

अगर आपने अभी तक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का आनंद नहीं लिया है तो चिंता की बात नहीं! उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारी में है। प्रदूषण मुक्त और हाईटेक यात्रा को बढ़ावा देने के लिए प्रबंधन की ओर से 25 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है। इस कदम से राजधानी दिल्ली और देहरादून के बीच का सफर न केवल सुगम होगा, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल भी बनेगा।

एक इलेक्ट्रिक बस फुल चार्ज होने पर लगभग 250 किमी तक की दूरी तय कर सकती है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के माध्यम से दोनों शहरों के बीच की दूरी घटकर मात्र 210 किमी रह गई है। ऐसे में बसों को बीच रास्ते में चार्ज करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। रोडवेज महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर शासन स्तर पर प्रक्रिया गतिमान है। शासन की ओर से इस संबंध में प्रस्ताव मांगा गया था, जिसे निगम ने तैयार कर लिया है और शीघ्र ही शासन को भेजा जाएगा।

राजपुर क्षेत्र में 5.80 करोड़ की पेयजल योजनाएं बनेंगी

काबीना मंत्री एवं राजपुर विधायक खजान दास ने क्षेत्र में करीब 5.80 करोड़ रुपये की पेयजल लाइन परियोजना का भूमि पूजन किया। लंबे समय से क्षतिग्रस्त लाइनों के कारण लोग पानी की समस्या से जूझ रहे थे, जिस पर उन्होंने बजट स्वीकृत कराया। कांवली रोड, कोमेट कॉलोनी, कबीर डेरी गली समेत कई वार्डों में नई पाइपलाइनें बिछेंगी। मंत्री ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

मंत्री ने अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी

कार्यक्रम में ईई आशीष भट्ट के अनुपस्थित रहने पर मंत्री खजान दास ने गहरी नाराजगी जताई और भविष्य में ऐसी लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए। गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गांधी अस्पताल में एक हफ्ते में चलेगी दिल की ओपीडी

देहरादून। गांधी अस्पताल में दिल के मरीजों के लिए ओपीडी एक सप्ताह बाद शुरू होगी। एचएनबी मेडिकल विवि की कुलपति एवं वरिष्ठ कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. भानु दुग्गल ने यहां पहुंचकर जायजा लिया और पूरा विस्तृत प्लान बनाने के लिए निर्देशित किया। यहां पर सप्ताह में दो से तीन दिन दिल के मरीजों के लिए ओपीडी चलाए जाने की तैयारी है। वहीं, एक माह के भीतर कैथलैब चलाने की योजना है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।