चारधाम यात्रा और वीकेंड: दिल्ली से दून ढाई घंटे, मसूरी पहुंचने में लगे तीन, सड़कों पर गाड़ियों का पहिया जाम

By Mohit
हिन्दुस्तान, वरिष्ठ संवाददाता, देहरादून
Follow us on Google News
share

शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही आशारोड़ी से देहरादून की ओर जाम के हालात बनने लगे। दोपहर 12 बजे तक मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। दिल्ली से देहरादून आने वाली लेन वाहनों से पूरी तरह पैक हो गई।

चारधाम यात्रा और वीकेंड: दिल्ली से दून ढाई घंटे, मसूरी पहुंचने में लगे तीन, सड़कों पर गाड़ियों का पहिया जाम

पर्यटन और यात्रा सीजन बढ़ते ही देहरादून में जाम फिर लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। हालात यह हैं कि एक्सप्रेस-वे बनने के बाद दिल्ली से 210 किमी आशारोड़ी तक तो वाहन करीब ढाई घंटे में पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां से 50 किमी मसूरी पहुंचने में तीन घंटे तक लग रहे हैं। शुक्रवार को देहरादून से मसूरी तक जाम से लोग परेशान रहे।

इन दिनों चारधाम यात्रा चरम पर है। एक्सप्रेस-वे से आने वाले तीर्थयात्री देहरादून होते हुए धामों के लिए निकल रहे हैं। शुक्रवार को सरकारी अवकाश था, शनिवार और रविवार की छुट्टी है। लगातार तीन दिन अवकाश के चलते विभिन्न प्रदेशों से पर्यटकों की भीड़ देहरादून और मसूरी में बढ़ गई।

लेन वाहनों से पूरी तरह पैक

शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही आशारोड़ी से देहरादून की ओर जाम के हालात बनने लगे। दोपहर 12 बजे तक मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। दिल्ली से देहरादून आने वाली लेन वाहनों से पूरी तरह पैक हो गई। दिल्ली जाने वाले वाहनों का दबाव तुलनात्मक रूप से कम था। पुलिस ने शहर में वाहनों का दबाव कम करने के लिए मसूरी जाने वाले वाहनों को जीएमएस रोड से किमाड़ी होते हुए मसूरी के लिए डायवर्ट किया। इसके चलते आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड पर वाहनों की लाइनें लगीं।

बल्लूपुर फ्लाईओवर के पास रेड लाइट पर भी वाहनों की कतारें लगीं रहीं। रेड लाइट पर खड़े वाहनों को ही चौक पार करने में 15 से 20 मिनट का समय लग गया। इससे लोगों को फजीहत झेलनी पड़ी।

डाकरा में संकरी रोड पर वाहन का दबाव बढ़ने से दिक्कत

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह के मुताबिक, डाकरा क्षेत्र की संकरी रोड पर भी वाहनों का दबाव बढ़ने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ी। किमाड़ी रोड पर भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा। दोपहर बाद वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ा। जाम का असर शहर के अंदर भी देखा गया। राजपुर रोड समेत विभिन्न क्षेत्रों में जाम के हालात बने। संभावना जताई जा रही है कि शनिवार और रविवार तक शहर में जाम के ऐसे ही हालात रहेंगे। चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भीड़ बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। हालांकि शहर के अंदर जाम जैसे हालात नहीं हैं, लेकिन बाहरी क्षेत्रों में जाम लग रहा है। पुलिस की ओर से व्यवस्था बनाने के लिए रूट डायवर्ट किए गए हैं। पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

मसूरी के होटल, दून के रिसॉर्ट 80 फीसदी बुक

तीन दिन लगातार छुट्टी के कारण मसूरी के होटल 80 फीसदी तक बुक हो गए हैं। वहीं, देहरादून के रिसॉर्टों में भी पर्यटकों की भीड़ है। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर तक अधिकांश होटलों में 40 फीसदी तक बुकिंग थी, लेकिन शाम तक बुकिंग 80 फीसदी तक पहुंच गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को होटलों के पैक रहने की उम्मीद है। उधर, देहरादून के सहस्रधारा, मालदेवता स्थित रिसॉर्टों में भी शुक्रवार को 80 फीसदी तक बुकिंग थी।

मसूरी में दो किलोमीटर लंबे जाम से परेशानी

शुक्रवार को मसूरी-देहरादून मार्ग पर किंक्रेग से लेकर किताबघर तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग रहा। मसूरी घूमने आए गाजियाबाद के पर्यटक सौरभ, केशव सिंह ने बताया कि वे दोपहर को देहरादून से मसूरी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे। लेकिन किताबघर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से वे करीब आधे घंटे तक जाम में फंसे रहे।

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।