देहरादून में बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या; भीड़ ने आरोपी के घर पर लगाई आग, चला बुलडोजर, पानी को लेकर हुआ था झगड़ा

By Mohit
हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देरहरादून के सहसपुर एरिया में स्थित बैरागीवाला गांव पानी को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच लड़ाई में बीजेपी कार्यकर्ता की मौते के बाद से भीड़ आक्रोश में है। रविवार को आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन हुआ। वहीं इससे पहले आक्रोशित भीड़ ने आरोपी के घर पर आग लगा दी थी।

Dehradun

सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागी वाला में शनिवार शाम खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष में बीजेपी नेता हत्या मामले में चार आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिये। बुलडोजर चलाकर आरोपी के घर की बाउंड्री और दो दुकानों को ध्वस्त किया जा चुका है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बैरागी वाला गांव में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों में पिछले दो-तीन दिनों से तनाव चल रहा था और उनके बीच आपस में कहासुनी भी हुई थी। शनिवार शाम को यह विवाद इस कदर बढ़ा कि एक पक्ष के करीब 30 से 40 लोगों की उग्र भीड़ ने लाठी-डंडों के साथ दूसरे पक्ष पर धावा बोल दिया। आरोपियों ने अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार तीनों पुत्र भगवत प्रसाद के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इस जानलेवा हमले में तीनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए तत्काल लेहमन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान विनोद कुमार की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना में शामिल चार आरोपी दबोचे

विनोद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के भाई अशोक कुमार ने कोतवाली सहसपुर में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 नामजद रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, इन्तेजार और 30-40 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके बाद अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपी दबोच लिया। आरोपियों की पहचान रज्जाक पुत्र मासूम, सलमान पुत्र युनुस, जावेद पुत्र मासूम और शहबाज पुत्र शहीद निवासी बैरागीवाला, थाना सहसपुर के रूप में हुई।

एसएसपी बोले- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने घटना को लेकर कहा कि 'प्रकरण में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दून पुलिस सभी अभियुक्तों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई के साथ-साथ उन्हें माननीय न्यायालय से कड़ी से कड़ी सजा दिलाये जाने के लिए अदालत में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करेगी।'

हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता गांव में जुट गए थे

हत्या के बाद से ही पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया था। हत्या की खबर फैलते ही शनिवार रात सैकड़ों की संख्या में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता गांव में जुट गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर रात तक गांव में हंगामा, नारेबाजी और भारी तनाव का माहौल बना रहा।

पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। इसी दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने देहरादून-पांवटा हाईवे पर जाम लगा दिया, जबकि कुछ लोग गांव के भीतर ही विरोध प्रदर्शन करते रहे। पुलिस प्रशासन ने देर रात किसी तरह प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया, लेकिन गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा था।

सुबह तक गिरफ्तारी नहीं होने पर फिर आक्रोश

सुबह तक भी जब आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो हिंदू संगठनों का आक्रोश एक बार फिर भड़क उठा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग बैरागीवाला में जमा होने लगे और देखते ही देखते सैकड़ों की भीड़ गांव में उमड़ पड़ी। माहौल इतना गरमा गया कि भीड़ आरोपी के घर तक पहुंच गई और वहां तोड़फोड़ के बाद मकान में आग लगा दी।

पूरे जनपद की पुलिस फोर्स बुला ली गई

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पूरे जनपद की पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई और बैरागीवाला गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। बावजूद इसके भीड़ लगातार उग्र बनी रही। इसी बीच विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान भी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गए, जिससे माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो गया।

डीएम के आदेश पर आरोपी के घर चला बुलडोजर

हालात बेकाबू होते देख जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। भारी आक्रोश के बीच प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए डीएम के आदेश पर आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलवा दिया। इसके बाद जाकर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा शांत हुआ। फिलहाल पूरे गांव में भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है।

रिपोर्ट- अंकित कुमार चौधरी/ हरीश कंडारी

Mohit

लेखक के बारे में

Mohit

मोहित पिछले 10 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्टेट टीम के लिए क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं को कवर कर रहे हैं। वे विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात जैसे राज्यों की खबरों को कवर करते हैं।


विस्तृत बायो:

मोहित एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें भारतीय मीडिया जगत के प्रतिष्ठित संस्थानों में एक दशक से ज्यादा का अनुभव हासिल है। वे साल 2016 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिंदुस्तान डिजिटल के साथ कार्यरत, मोहित अपनी लेखनी के जरिए खबरों की गहराई और सत्यता को पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। इनका पत्रकारिता का सफर केवल समाचार देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इनके पास जटिल विषयों को सरल और सटीक भाषा में समझाने का विशेष कौशल है। बदलते समय के साथ विजुअल स्टोरीटेलिंग के क्षेत्र में भी महारत हासिल की और न्यूज वेब स्टोरीज के जरिए लाखों पाठकों तक सटीक जानकारी पहुंचाई।


अनुभव:

मोहित साल 2021 से ही हिंदुस्तान डिजिटल से जुड़े हैं। वर्तमान में स्टेट (State) टीम के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे क्षेत्रीय समाचारों और महत्वपूर्ण घटनाओं की कवरेज कर रहे हैं। इससे पहले वेब स्टोरी टीम में वैल्यू-एडेड कंटेंट तैयार कर चुके हैं। हिंदुस्तान से जुड़ने से पहले जनसत्ता डिजिटल, एनडीटीवी, उमर उजाला डिजिटल में अलग-अलग पदों पर रहते हुए राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों, ब्रेकिंग न्यूज, स्पोर्ट्स और यूटिलिटी की खबरों के जरिए पाठकों को जागरूक करने का काम कर चुके हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

हिंदी पत्रकारिता में मास्टर डिग्री है और देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा होने के कारण मोहित के पास खबरों की ठोस समझ है। विशेष रूप से स्पोर्ट्स, ऑटो-टेक और राजनीति जैसे क्षेत्रों में निरंतर रिसर्च और लेखन ने उन्हें इन विषयों पर एक विश्वसनीय 'विषय विशेषज्ञ' बनाया है।


पत्रकारिता का उद्देश्य:

एक दशक के पत्रकारिता सफर और IIMC जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के मूल्यों को आत्मसात करते हुए, मोहित का मानना है कि पत्रकारिता केवल सूचनाओं का प्रसारण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति एक गहरी जवाबदेही है। ये जवाबदेही निष्पक्ष और तथ्यपरक सूचनाएं देने से पूरी होती है।


विशेषज्ञता

राजनीतिक खबरें
स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी गैजेट्स कंटेट
यूटिलिटी कंटेट
विजुअल स्टोरीटेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।