देहरादून में यूरोप जैसी शुद्ध हवा, AQI पहुंचा 8; जानें- कैसे हुआ मुमकिन

ओमप्रकाश सती, देहरादून, हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dehradun AQI: देहरादून की आबोहवा यूरोप जैसी शुद्ध हो गई है। 6 मई को शहर का एक्यूआई 8 दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बारिश के कारण मुमकिन हुआ है।

देहरादून में यूरोप जैसी शुद्ध हवा, AQI पहुंचा 8; जानें- कैसे हुआ मुमकिन

Dehradun AQI: बारिश की वजह से देहरादून की आबोहवा यूरोप जैसी शुद्ध हो गई है। बीते बुधवार को शहर का औसत एक्यूआई आठ दर्ज किया गया, जो मई के पहले सप्ताह में पिछले पांच साल में सबसे कम है। इसकी सबसे बड़ी वजह लगातार हो रही बारिश को माना जा रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड में 13 मई तक ऐसे ही मौसम की भविष्यवाणी की है। बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा।

अमूमन मई के पहले सप्ताह में देहरादून में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है। तेज हवाएं चलने के कारण धूल-मिट्टी भी उड़ती है। इस वजह से हवा में बड़े धूलकण काफी मात्रा में होते हैं। जो एयर क्वालिटी इंडेक्श को 50 से सौ के बीच रखते हैं। कई बार तो एक्यूआई दो सौ तक पहुंच जाता है।

इस साल रुक-रुककर हो रही बारिश

इस साल करीब दस दिन से रुक-रुक कर बारिश की वजह से तापमान 30 से 34 के आसपास रहा है। जिससे धूल मिट्टी के जो भी कण हैं वो कंडेंस होकर बड़े हो रहे हैं और नमी से भारी होकर जमीन पर आ रहे हैं। इसके अलावा बारिश की वजह से निर्माण कार्यों से धूल-मिट्टी भी नहीं उड़ रही। इस कारण हवा में धूल कण नहीं जाने से एक्यूआई आठ तक आ गया है। बुधवार को पूरा दिन एक्यूआई आठ से नीचे ही रहा।

यूरोप में 15 से ऊपर खराब होता है एक्यूआई

यूरोप के ज्यादातर देशों में मौसम सुहाना रहता है। वहां लगभग हर दिन बारिश होती है या अक्सर बर्फबारी होती है। जिस कारण वहां हवा में रहने वाले धूल मिट्टी के कण धुल जाते हैं। जबकि वहां साफ सफाई का लेबल काफी उच्च है। जिस कारण वहां धूल मिट्टी नहीं उड़ती। इसी वजह से वहां डब्ल्यूएचओ वहां 15 के बाद ही वायु गुणवत्ता खराब मानी जाती है। भारत सहित अन्य एशियाई देशों में 50 से ऊपर हवा खराब मानी जाती है।

दून विवि में पर्यावरण विभाग के एचओडी डॉ. विजय श्रीधर का कहना है कि मई में बारिश हो जाने के कारण एक्यूआई कम ही रहता है। लेकिन इस बार बारिश की अवधि ज्यादा लंबी होने से हवा बेहद साफ है। बुधवार को एक्यूआई आठ के आसपास था।

11 मई से मौसम फिर बदलेगा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार 8 से 10 मई के बीच उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 11 से 13 मई के दौरान पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में मौजूद नमी के कारण लगातार बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट बनी हुई है। उन्होंने कहा कि 11 मई से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके चलते प्रदेश में मौसम फिर करवट ले सकता है।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।